फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पर हरभजन का बयान- धवन पर अत्यधिक निर्भर है टीम

Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धवन ने चार पारियों में 233 रन बनाए हैं जिसमें एक नाबाद 99 रन की पारी भी है। आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धवन कंधा चोटिल होने के कारण मैच में नहीं उतरे। 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि पंजाब किंग्स की कप्तान शिखर धवन पर अत्यधिक निर्भरता टीम के लिए चिंता का सबब है। उन्होंने कहा कि यदि टीम को खिताब के दावेदारों में शामिल होना है तो बाकी बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। धवन ने चार पारियों में 233 रन बनाए हैं जिसमें एक नाबाद 99 रन की पारी भी है। आरसीबी और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धवन कंधा चोटिल होने के कारण मैच में नहीं उतरे। हरभजन ने कहा कि एक खिलाड़ी पर निर्भर होकर आप दो या तीन मैच तो जीत सकते है लेकिन टूर्नामेंट नहीं। पंजाब के बाकी खिलाड़ियों को अपने कप्तान के समर्थन के लिए आगे बढ़कर दायित्व संभालना होगा।
विज्ञापन


पंजाब और आरसीबी के मैच में भी धवन की कमी खली। 175 रन का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। पंजाब की टीम में बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन पारी संभालने वाले खिलाड़ियों की कमी है। इसी वजह से जिस मैच में धवन नहीं खेलते हैं या उनका बल्ला नहीं चलता है तो पंजाब की बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आती है। 

बड़े शॉट खेलकर पंजाब के खिलाड़ी नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहते हैं और लय कभी भी उनकी टीम के साथ नहीं रह पाती है। इसी वजह से पंजाब की टीम में धवन के अलावा भी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें