IPL 2023 Qualifier 2 GT vs MI Weather Pitch Report : मौसम का वार रहा और अगर अहमदाबाद में बारिश होती है तो गुजरात को फेवर मिल सकता है। आइए जानते हैं अहमदाबाद में आज मौसम का क्या हाल रहेगा...
आईपीएल 2023 में आज क्वालिफायर-2 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच बारिश के कारण सही समय पर शुरू नहीं हो सका है। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो पाया है। अहमदाबाद में मैच से पहले जमकर बारिश हुई। ऐसे में पिच को कवर्स से ढक दिया गया। हालांकि, फैंस के लिए खुशी की बात है कि बारिश रुक चुकी है और उम्मीद है कि जल्द टॉस हो पाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है और इसे रद्द करना पड़ता है तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी। हम इस बारे में आपको यहां बता रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। मुंबई का पलड़ा हेड टु हेड में भारी रहा है। उसने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात को सिर्फ एक में जीत मिली है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : अमर उजाला
बारिश हुई तो क्या होगा...
वैसे तो बारिश होने पर एक्स्ट्रा टाइम रखा जाता है। बारिश रुकने का ज्यादा इंतजार किया जाता है। यह तय किया जाता है कि कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच हो। अगर फिर भी बारिश नहीं रुकती है प्लेइंग कंडीशन खत्म होने के आसपास बारिश रुकती है तो सुपरओवर यानी एक-एक ओवर के खेल से नतीजा प्राप्त करने की कोशिश होती है। प्लेऑफ के मैचों के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है। ऐसे में उसी दिन मैच के अंजाम पर फैसला होना तय है।
अगर किसी भी तरह का खेल नहीं हो पाता है तो लीग राउंड में दोनों टीमों की स्थिति से विजेता का फैसला होगा। यानी कौन सी टीम लीग राउंड के दौरान कौन से स्थान पर रही थी। सबसे ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है और वह टीम अगले राउंड में पहुंचती है। यानी गुजरात को इसमें फायदा होगा, क्योंकि वह अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। गुजरात को अंक तालिका में शीर्ष पर रहने का फायदा होगा और वह फाइनल में पहुंच जाएगी।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
अब जानते हैं अहमदाबाद में मौसम का हाल
अहमदाबाद में आज बारिश की बहुत कम संभावना है। मौसम साफ रहने का अनुमान और खूबसूरत प्लेइंग कंडीशन है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अहमदाबाद में 26 मई (शुक्रवार) को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन और रात दोनों समय आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना दिन के दौरान 23 प्रतिशत और रात में 16 प्रतिशत है। ऐसे में बारिश का खेल पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
रोहित-सुर्या के सामने राशिद की चुनौती
- फोटो : IPL/BCCI
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिच से बल्लेबाजों को खूब मदद मिलेगी। वहां बल्लेबाजों के अनुकूल सतह है और मुंबई और गुजरात के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखा जा सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग मिलेगी। खास कर उन तेज गेंदबाजों के लिए जो डेक पर जोर से हिट करते हैं और बाउंस निकालने की कोशिश करते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है। ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है और इससे टॉस जीतने वाले कप्तान चेज करने के लिए जा सकते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है।