आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला आज चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अब तक लीग में कुल 73 बेहद दिलचस्प मुकाबले खेले गए। आज के मैच के साथ ही दुनिया के इस सबसे बड़े लीग का सफर समाप्त हो जाएगा।
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
अब यह देखने वाली बात होगी कि सोमवार को कौन सी टीम बाजी मारती है। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा था और ऐसा हुआ भी। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला भी बारिश की वजह से 45 मिनट बाधित रहा था।
टॉस सात बजे की जगह शाम सात बजकर 45 पर हुआ था, जबकि मैच की शुरुआत आठ बजे हुई थी। हालांकि, पूरा मैच खेला गया था। चेन्नई और गुजरात के बीच फाइनल में भी बारिश का खतरा है।
आइए जानते हैं कि अगर इस मैच में बारिश जारी रहती है तो क्या होगा...
CSK vs GT Playing 11: पांचवें खिताब के लिए 10वां फाइनल खेलेगी चेन्नई की टीम, जानें संभावित प्लेइंग 11
सबसे पहले जानें अहमदाबाद में मौसम का हाल
देश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई है और यह आईपीएल 2023 के सबसे महत्वपूर्ण मैच को प्रभावित कर रहा है। एक्यूवेदर ( Accuweather) की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद में रविवार शाम बारिश होने की संभावना थी। रविवार को शाम को बारिश की 40 फीसदी संभावना थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद में कुल दो घंटे बारिश की उम्मीद थी, लेकिन इससे ज्यादा बारिश हुई।
IPL Final: गुरु धोनी के सामने हार्दिक का असली टेस्ट, एक लाख दर्शकों के सामने दोनों के पास चैंपियन बनने का मौका
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा था कि मैच के दौरान काफी हद तक बादल छाए रहेंगे। ऐसे में सोमवार को भी अहमदाबाद में ओवरकास्ट कंडीशन रहने की उम्मीद है। ऐसे में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बहुत बेहतर होती गईं। नमी के कारण पहले कुछ ओवरों में गेंदबाजों को कम उछाल मिल रही थी। बाद में बल्लेबाजी करना बेहद आसान हो गया था।
CSK vs GT Live Streaming: गुजरात को उसके होमग्राउंड पर हराने उतरेगी धोनी की टीम, फ्री में ऐसे देख पाएंगे फाइनल
क्या फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे मौजूद है?
आईपीएल 2022 में फाइनल के लिए रिजर्व डे था और इस साल भी फाइनल के लिए रिजर्व डे है। इसलिए, आईपीएल 2023 के फाइनल विजेता का फैसला अगर निर्धारित मैच के दिन (रविवार, 28 मई) नहीं आता है तो मैच 29 मई को खेला जाएगा।
मैच खत्म करने के लिए अतिरिक्त कट ऑफ टाइम है?
मैच पूरा करने के लिए अतिरिक्त 120 मिनट या दो घंटे उपलब्ध होंगे। पूरा मैच कराने के लिए अंपायर ने रात 9.35 बजे तक इंतजार किया, लेकिन बारिश नहीं रुकी। इसके बाद ओवर कटने शुरू होने थे। कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कट ऑफ टाइम रात 12.26 बजे तक था। यानी इस समय तक अंपायर कम से कम पांच-पांच ओवर का मैच कराने का इंतजार करते।
IPL 2023: पिछले साल नौवें स्थान पर रहने वाली चेन्नई इस साल फाइनल में कैसे पहुंची, समझें धोनी ने कैसे किया कमाल
बारिश से बाधित हुआ मैच तो क्या होगा?
अगर पहली पारी में टीम अपने कोटे के पूरे ओवर खेलती है तो मैच का निर्णय डकवर्थ लुईस नियम के तहत आने के लिए दूसरी टीम को भी पांच ओवर खेलने होंगे। दूसरी टीम के पांच ओवर खेलने के बाद अगर बारिश से मैच धुलता है तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा और इसके हिसाब से विजेता का फैसला होगा। अगर किसी वजह से दोनों या कोई एक भी टीम पांच ओवर नहीं खेल पाती है और बारिश कट ऑफ टाइम को पार कर जाने के बाद रुकती है तो फिर कुछ नियमों का इस्तेमाल किया जाएगा। आइए जानते हैं...
IPL 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स के नौ फाइनल की कहानी, महेंद्र सिंह धोनी की टीम किससे हारी और किसके खिलाफ जीती
दोनों टीमें सुपर ओवर खेलेंगी और सुपर ओवर में यह निर्धारित किया जाएगा कि कौन सी टीम चैंपियन बनेगी। यदि रविवार को कट ऑफ टाइम तक मैच नहीं हो पाया तो आज रिजर्व डे में मैच खेला जाएगा। आज सुपर ओवर का भी कट ऑफ टाइम होगा। आज भी बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो ऐसे में लीग राउंड के दौरान अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम विजेता माना जाएगा। लीग राउंड की समाप्ती पर गुजरात 20 अंकों के साथ शीर्ष पर था, जबकि चेन्नई 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही थी। अगर बारिश की वजह से बिल्कुल भी मैच नहीं हो पाता है तो गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनेगी।
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पिच रिपोर्ट
आईपीएल 2023 में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम देश की सबसे अच्छी बल्लेबाजी सतहों में से एक रहा है। इस पिच से बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है। गुजरात और मुंबई के बीच क्वालिफायर-2 में रनों और छक्कों की बारिश हुई थी। वहां बल्लेबाजों के अनुकूल सतह है और मुंबई और गुजरात के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखा गया। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है। खास कर उन तेज गेंदबाजों के लिए जो डेक पर जोर से हिट करते हैं और बाउंस निकालने की कोशिश करते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है। ओस एक बड़ा फैक्टर हो सकता है और इससे टॉस जीतने वाले कप्तान चेज करने के लिए जा सकते हैं। इस सीजन यहां खेले गए आठ मैचों में पहली पारी का औसतन स्कोर 193 रहा है। ऐसे में रविवार भी कुछ अलग नहीं होगा।
Hardik Pandya Story: सिर्फ मैगी खाकर दिन गुजारे, मुंबई ने बनाया स्टार; फिर चोट और पत्नी नताशा ने बदली जिंदगी
आईपीएल 2023 में इस स्टेडियम में खेले गए आठ मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम तीन बार जीत हासिल करने में कामयाब रही। वहीं, पहले बैटिंग करने वाली टीम ने पांच मैच जीते हैं। इस सीजन में इस स्थान पर कुछ हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं। स्टेडियम के इतिहास के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को एक ही जैसी सफलता मिलती है। हालांकि, यहां खेले गए पिछले पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही है। इसके साथ ही फाइनल का दबाव भी होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड और स्टैट्स
| नरेंद्र मोदी स्टेडियम |
स्टैट्स |
| कुल मैच |
26 |
| पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जीती |
13 |
| रन चेज करते हुए टीम जीती |
13 |
| औसतन फर्स्ट इनिंग्स स्कोर |
193 |
| औसतन पावरप्ले स्कोर |
47 |
| पिछले 5 मैचों में औसतन डेथ ओवर स्कोर |
60 |
| हाईएस्ट टोटल |
233/3
(GT vs MI, 2023) |
| हाईएस्ट रन चेज |
207/7
(KKR vs GT, 2023 |
| लोएस्ट टोटल |
102/10
(RR vs SRH, 2014) |
| लोएस्ट टोटल बचाया गया |
130
(DC vs GT, 2023) |
IPL 2023: युवा गिल से लेकर अनुभवी शमी तक, ये हैं गुजरात को फाइनल में पहुंचाने वाले पांच खिलाड़ी
IPL 2023 में अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले
| मैच |
नतीजा |
| GT vs CSK |
GT 5 विकेट से जीता |
| GT vs KKR |
KKR 3 विकेट से जीता |
| GT vs RR |
RR 3 विकेट से जीता |
| GT vs MI |
GT 55 रन से जीता |
| GT vs DC |
DC 5 रन से जीता |
| GT vs LSG |
GT 56 रन से जीता |
| GT vs SRH |
GT 34 रन से जीता |
| क्वालिफायर-2: GT vs MI |
GT 62 रन से जीता |