फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: गुजरात की इस कमजोरी को लेकर चिंतित हैं गैरी कर्स्टन, कहा- पिछले साल नहीं थी यह कमजोरी

Thu, 20 Apr 2023 11:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्स्टन ने कहा, प्रत्येक टीम को अलग-अलग परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होता है और हमारे पास इस विभाग पर ध्यान देने और उसे व्यवस्थित करने का मौका है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह भूमिका सही खिलाड़ी निभा रहा है।
विज्ञापन
गैरी कर्स्टन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा चैंपियन गुजरात जाइंट्स की टीम इस सत्र में अपने स्कोर का बचाव करने के लिए संघर्ष कर रही है और टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) गैरी कर्स्टन ने स्वीकार किया कि यह टीम के लिए चिंता का विषय है और कहा कि व्यवस्थित गेंदबाजी नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। गुजरात ने अब तक जो पांच मैच खेले हैं उनमें से तीन मैच में उसने जीत दर्ज की है जबकि वह दो मैचों में अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था।
विज्ञापन


कर्स्टन ने कहा, पिछले आईपीएल में हमने चार मैचों में अपने स्कोर का बचाव किया था जबकि छह मैचों में लक्ष्य हासिल किया था। इस बार हम अभी तक अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाए हैं लेकिन अभी टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं। उन्होंने कहा, पिछले साल हमारे पास व्यवस्थित गेंदबाजी आक्रमण था। इस बार कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। इसके अलावा जिस खिलाड़ी पर हम महत्वपूर्ण ओवरों में भरोसा करते हैं जरूरी नहीं कि वह इसके लिए तैयार हो।

गुजरात को संभवत: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की कमी खल रही है जिन्हें उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को सौंप दिया था। कर्स्टन ने कहा, प्रत्येक टीम को अलग-अलग परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होता है और हमारे पास इस विभाग पर ध्यान देने और उसे व्यवस्थित करने का मौका है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह भूमिका सही खिलाड़ी निभा रहा है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज ने शुभमन गिल की भी प्रशंसा की जिन्होंने गुजरात को अभी तक अच्छी शुरुआत दिलाई है। गिल ने अभी तक पांच मैचों में 228 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, वह (गिल) एक कुशल बल्लेबाज के रूप में सामने आए है। भारतीय टीम की तरफ से सभी प्रारूपों में उनके शानदार प्रदर्शन से इसका पता चलता है। हम जानते थे कि वह कुशल बल्लेबाज हैं। शुभमन के लिए अगला स्तर यह होगा कि वह अपने कौशल का कैसे इस्तेमाल करता है और खेल पर किस तरह से प्रभाव डालता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें