फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: चेन्नई के खिलाफ खास जर्सी पहनकर उतरी दिल्ली की टीम, जानें क्या है इसकी वजह, कब हुई इसकी शुरुआत

Sat, 20 May 2023 04:04 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2020 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस विशेष रेनबो जर्सी को हर सीजन के कम से कम एक मैच में पहन कर जरूर उतरती है। यह विशेष जर्सी दिल्ली कैपिटल्स विविधता का जश्न ममाने के लिए पहनती है। 
विज्ञापन
Delhi Capitals - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दिल्ली पहले ही प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है, वहीं चेन्नई के पास प्ले-ऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है। चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने विशेष इंद्रधनुष जर्सी यानी की रेनबो जर्सी पहना है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2020 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस विशेष रेनबो जर्सी को हर सीजन के कम से कम एक मैच में पहन कर जरूर उतरती है। यह विशेष जर्सी दिल्ली कैपिटल्स विविधता का जश्न ममाने के लिए पहनती है। 

2020 में पहली बार इस टीम के खिलाड़ियों ने आरसीबी के खिलाफ रेनबो जर्सी पहनकर मैदान में उतरे थे। वहीं पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में इस जर्सी को पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें