फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ के छक्के से TATA Tiago EV पर पड़ गया डेंट, कंपनी को देने होंगे पांच लाख!

Tue, 04 Apr 2023 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। मैच में कुल 422 रन बने।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और टिआगो ईवी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 16वें सीजन में पहली जीत लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हासिल की। उसने अपने होमग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में उसके स्टार ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया। ऋतुराज ने 31 गेंद पर 57 रन बनाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। मैच के दौरान ऋतुराज एक खास कारण से चर्चा में आए।
विज्ञापन


ऋतुराज ने मैच में एक ऐसा छक्का लगाया, जिससे आईपीएल के ऑफिशियल स्पॉन्सर टाटा की नई कार टिआगो ईवी (Tiago EV) पर डेंट पड़ गया। गेंद लगते ही कार एक जगह पर पिचक गई। ऋतुराज ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को छक्का मारा। उनका यह शॉट 88 मीटर दूर जाकर गिरा। इससे टाटा कंपनी को पांच लाख रुपये दान करने पड़ेंगे।

टाटा किसे देगी पांच लाख रुपये?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के ऑफिशियल टाटा मोटर्स कार पर गेंद लगने के बाद पांच लाख रुपये दान करता है। यदि कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान गेंद को टाटा पंच बोर्ड या टिआगो ईवी पर मारता है तो टाटा ग्रुप कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये दान करता है। इससे पहले यह राशि काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) को जाती थी।
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। मैच में कुल 422 रन बने। उसकी इस टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पिछले मैच में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब आठ अप्रैल को चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, लखनऊ को सात अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर खेलना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें