चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बारिश के दौरान स्नैक्स का आनंद लिया। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस दौरान टीम के साथ स्नैक्स का आनंद उठाते दिखे। धोनी के साथ टीम फीजियो, दीपक चाहर, बेन स्टोक्स, डेवोन कॉन्वे और बाकी खिलाड़ी भी खाते दिखे। चेन्नई के खिलाड़ी बारिश के मौसम में स्नैक्स में जलेबी, फाफड़ा, गाठिया खाते दिखे। इसका वीडियो भी सीएसके ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
चेन्नई की टीम का पिछले सीजन प्रदर्शन खराब रहा था। टीम नौवें स्थान पर रही थी। हालांकि, इस साल मिनी ऑक्शन में सीएसके ने कुछ शानदार खिलाड़ियों को खरीदा है। ऐसे में टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जोर लगाएगी। बेन स्टोक्स के आने से टीम काफी मजबूत हुई है। इसके अलावा दीपक चाहर भी इस साल खेलेंगे। पिछले साल वह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, मुकेश चौधरी और काइल जेमीसन के न होने से टीम को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।