फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: अजिंक्य रहाणे ने अपनी पुरानी टीमों पर साधा निशाना, बल्लेबाजी में बदलाव के लिए इस कप्तान को दिया श्रेय

Tue, 25 Apr 2023 10:33 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

रहाणे चेन्नई के लिए पांच पारियों में 52.25 की औसत से 209 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.04 है। रहाणे लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे हैं। उसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को श्रेय दिया। अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 29 गेंद पर नाबाद 71 रन की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। रहाणे ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने अपनी पारी का लुत्फ उठाया। वह इस बात से खुश हैं कि उन्होंने टीम की जीत में योगदान दिया।
विज्ञापन


धोनी को श्रेय देते हुए रहाणे ने कहा कि उन्हें बस एक अवसर की आवश्यकता थी। विश्व कप विजेता कप्तान ने उन्हें अपने फॉर्म को फिर से तलाशने के लिए पूरा समय दिया। रहाणे ने कहा, ''जब आप माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) के नेतृत्व में खेलते हैं तो आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर आप हमेशा आगे बढ़ना चाहते हैं।''

बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
'मैंने हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की'
रहाणे चेन्नई के लिए पांच पारियों में 52.25 की औसत से 209 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.04 है। रहाणे ने कहा, ''जिस तरह से यह (टी20) प्रारूप विकसित हो रहा है, उससे मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में आपको अपनी क्षमताओं को बढ़ाते रहना होगा। मेरी तैयारी हमेशा अच्छी रही है। मैंने हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की। एक या दो नए शॉट सीखे हैं। अब तक की तैयारी और चेन्नई से मिले मौके की वजह से मैं अपने शॉट दिखा पा रहा हूं।''

धोनी ने दिया जीवनदान
रहाणे लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे हैं। उसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स में शामिल हुए थे। कोलकाता की टीम में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उन्हें सात मैचों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 133 रन बनाए थे। 34 साल के इस बल्लेबाज ने टेस्ट टीम में अपनी जगह भी गंवा दी। अब धोनी की कप्तानी में उन्हें जीवनदान मिला है।
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
रहाणे पर सिर्फ चेन्नई ने लगाई बोली
आईपीएल की पिछली नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स इकलौती ऐसी टीम थी जिसने अजिंक्य रहाणे पर बोली लगाई। धोनी की टीम ने उन्हें 50 लाथ रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। रहाणे ने चेन्नई के भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने कहा, "टर्निंग प्वाइंट यह है कि मुझे खेलने का मौका मिल रहा है। जब चेन्नई ने मुझे चुना तो मैं बहुत खुश था। उन्होंने मुझे खेलने और अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर दिया।''

पुरानी टीमों पर साधा निशाना
रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी का नाम लिए बिना दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''अगर आप देखेंगे तो एक-दो साल पहले मुझे खेलने के मौके नहीं मिल रहे थे और आप मैच नहीं खेलते हैं तो आप कैसे दिखाएंगे कि आपके पास कौन से शॉट हैं। यदि आप लगातार नहीं खेल रहे हैं तो आप उन्हें अपनी स्ट्रोकमेकिंग नहीं दिखा सकते।'' 

रहाणे से यह पूछा गया कि क्या यह शानदार पारी कोलकाता नाइटराइडर्स में उनकी अनदेखी का जवाब है तो इस बल्लेबाज ने कहा, ''आप लोगों को इसका फैसला करना होगा। मेरे लिए सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन करना ही मायने रखता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें