फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: क्या सीएसके में होगी आर अश्विन की वापसी, गेंदबाज ने खुद दिया जवाब

Sat, 18 Dec 2021 09:23 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर अश्विन ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी को लेकर बयान दिया है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने अश्विन को रिलीज कर दिया था। अश्विन साल 2008 लेकर 2015 तक सीेएसके के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वह दो साल पंजाब किंग्स के लिए भी खेले थे। 
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 संस्करण के लिए मेगा-एक्शन ने कई संभावनाएं नजर आ रही हैं।  नए कप्तान, नई फ्रेंचाइजी, नए संयोजन और पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी यह सब होना संभव है। नीलामी से पहले आठ फ्रेंचाइजी ने अपने केवल चार खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बावजूद अधिक विकल्प नहीं हो सकते। लेकिन एक बात चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें कहा जा रहा है कि आर अश्विन आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी कर सकते हैं। सीएसके में अपनी वापसी की संभावना के बारे में आर अश्विन ने शुक्रवार को बयान दिया। 

विज्ञापन


सीएसके मेरे दिल के करीब 

अपने यूट्यूब चैनल पर 40 शेड्स ऑफ ऐश कार्यक्रम के तहत एक फैन के सवाल के जवाब में अश्विन ने स्वीकार किया कि सीएसके उनके दिल के करीब है और इसलिए वह घर वापस आनापसंद करेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी वापसी नीलामी पर निर्भर करेगी। फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स फेंचाइजी मेरे दिल के बेहद करीब है, सीएसके एक स्कूल की तरह है, यहीं से मैंने प्री केजी, एलकेजी, यूकेजी, प्राइमरी स्कूल में दाखिला लिया। फिर मैंने अपना मिडिल स्कूल किया, फिर हाई स्कूल शुरू किया और 10वीं कक्षा पूरी की, बोर्ड की परीक्षा में मैं एक अलग स्कूल में चला गया। मैंने अपनी 11वीं और 12वीं एक-दो साल बाहर की। फिर मैंने जूनियर कॉलेज के कुछ साल किए। लेकिन सब कुछ पूरा करने के बाद जाहिर है कि किसी को घर आना होगा तो मैं भी घर वापस आना पसंद करूंगा, लेकिन यह सब आईपीएल नीलामी पर निर्भर करता है। 

सीएसके के लिए हालिस किए 90 विकेट

आर अश्विन जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 सीजन से पहले रिलीज कर दिया उन्होंने सीएसके लिए 2008 से लेकर 2015 के बीच 94 मैचों में 90 विकेट हासिल किए थे। सीएसके पर दो साल का बैन लगने के बाद यह फेंचाइजी आर अश्विन को 2018 में खरीद नहीं सकी। जिसके बाद अश्विन ने पंजाब किंग्स का दामन थामा जहां वह कप्तान की हैसियत से दो साल खेले। इसके बाद 2020 आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें