फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल में 11 साल बाद बना अनोखा रिकॉर्ड, ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरी

Sun, 27 Mar 2022 03:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार (27 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : आईपीएल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार (27 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है। आईपीएल में 11 साल बाद ऐसा हुआ है कि कोई टीम सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरी है।
विज्ञापन


दरअसल, कप्तान ऋषभ पंत की टीम के पास कुल सात विदेशी खिलाड़ी हैं, लेकिन सिर्फ दो खिलाड़ी ही मैच के लिए उपलब्ध थे। दिल्ली ने टिम साइफर्ट और रोवमन पॉवेल को उतारा है। ओपनर डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर मिशेल मार्श पाकिस्तान दौरे पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे और बांग्लादेश के मुस्तफिजूर रहमान क्वारंटीन में हैं। इनमें से नोर्त्जे चोटिल हैं।

आईपीएल में इससे पहले 2011 में ऐसा हुआ था जब कोई टीम सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरी थी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी के साथ खेली थी। तब जैक्स कालिस और इयॉन मॉर्गन को प्लेइंग इलेवन में रखा गया था।
विज्ञापन


ऋषभ पंत ने दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए मंदीप सिंह, ललित यादव, खलील यादव, कुलदीप यादव और कमलेश नागरकोटी को मौका दिया। शार्दुल ठाकुर भी पहली बार दिल्ली के लिए उतरे हैं। दूसरी ओर, मुंबई की टीम को सूर्यकुमार यादव के बगैर उतरना पड़ा है। वे अब तक फिट नहीं हुए हैं। रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स और बासिल थम्पी को मौका दिया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

दिल्ली कैपिल्टल की प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें