कुंबले ने ऐसा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था। तब न्यूलैंड्स में खेले गए मैच में कुंबले ने 3.1 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। ये आईपीएल इतिहास की चौथे सबसे बेहतरीन बॉलिंग स्पेल है। इस मैच में कुंबले ने यूसुफ पठान, रवींद्र जडेजा, शेन वॉर्न, मुनफ पटेल और कामरान खान का विकेट लिया था।
कुंबले ने आईपीएल में 42 मैच खेले। इसमें उन्होंने 6.58 की इकोनॉमी से रन दिए और कुल 45 विकेट झटके। वहीं, चहल ने अब तक आईपीएल में 120 मैचों में 156 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 7.58 की रही है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 40 रन देकर पांच विकेट है, जो उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में झटके।
चहल से पहले मखाया एनटीनी, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, अजीत चंदीला, सुनील नरेन, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन, परविंदर अवाना, अक्षर पटेल, सैमुअल बद्री, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, सैम करन, श्रेयस गोपाल और हर्षल पटेल हैट्रिक ले चुके हैं। सबसे ज्यादा हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है। उन्होंने आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ली।