आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं बिकने वाले सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें वह साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के एक मशहूर सीन की कॉपी करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन अभिनित इस फिल्म ने थिएटर्स में खूब धमाल मचाया था।
मिस्टर आईपीएल ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर किया है, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- फायर (इमोजी) है मैं, आप जानते हैं कि यह क्या है। इस तस्वीर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
रैना ने इस तस्वीर से फैन्स को यह मैसेज दिया है कि कुछ भी हो जाए, लेकिन वह हार नहीं मानेंगे। ऑक्शन में नहीं खरीदे गए तो क्या हुआ, लेकिन फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं है। रैना की तस्वीर पर फैन्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले और 5528 रन बनाए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे पहले पांच हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज थे। रैना के नाम आईपीएल में एक शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है। रैना को उनकी कंसिस्टेंसी की वजह से मिस्टर आईपीएल के नाम से बुलाया जाता है।