फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: केकेआर में रिटेन के बाद बोले सुनील नरेन, कहा- यह मेरा दूसरा घर है, इसके सिवा कहीं नहीं जाना

Fri, 03 Dec 2021 09:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स में एक बार फिर रिटेन होने के बाद सुुनील नरेन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि यह फ्रेंचाइजी उनके लिए एक घर की तरह है और वह इसे छोड़कर दूसरी टीम में नहीं जाना चाहते।
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के अहम खिलाड़ी सुनील नरेन ने फ्रेंचाइजी द्वारा एक बार फिर रिटेन करने पर बड़ा बयान दिया है। साल 2012 और 2014 में केकेआर को आईपीएल का खिताब जिताने वाले नरेन ने कहा, यह फ्रेंचाइजी उनके लिए घर की तरह है और वह इससे अलग होकर किसी दूसरी टीम में नहीं जाना चाहते हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। केकेआर ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उन्हें लेकर द कम बैक किंग के नाम से एक शार्ट फिल्म जारी की है। जिसने सुनीव नरेन ने कहा, वह कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़कर किसी दूसरी में जाने के इच्छुक नहीं हैं। 

विज्ञापन


मुझे केकेआर के लिए खेलना अच्छा लगता है

फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वेस्टइंडीज के खतरनाक गेंदबाज सुनील नरेन ने कहा, मेरे लिए केकेआर के अलावा और कोई टीम नहीं है, मैंने आईपीएल में सारा क्रिकेट यहीं पर खेला है, मुझे इस फ्रेंचाइजी के लिए आगे खेलना अच्छा लगेगा, यह घर से दूर मेरे लिए एक दूसरे घर की तरह है, मैं इस टीम के अलावा दूसरी टीम में जाना नहीं चाहता।  

इन खिलाड़ियों को केकेआर ने किया रिटेन
 
हाल ही में केकेआर ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जिनमें टीम कप्तान इयोन मोर्गन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल के नाम शामिल हैं। वहीं, फेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को रिटेन किया है। केकेआर ने आंद्रे रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को 8-8 करोड़ और सुनील नरेन को छह करोड़ में रिटेन कर अपनी टीम में बनाए रखा है। 
विज्ञापन


ऐसा है सुनील नरेन का आईपीएल रिकॉर्ड

सुनील नरेन ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए थे। तब से वह लगातार इस टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने केकेआर के लिए आईपीएल में 134 मैच खेले हैं जिनकी 133 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 143 विकेट लेने में सफल रहे। आईपीएल में 19 रन देकर पांच विकेट हासिल करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस दौरान उन्होंने सात बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें