फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: चोटिल सौरभ दुबे की जगह सुशांत मिश्रा हैदराबाद की टीम शामिल, 2020 अंडर-19 विश्व कप में किया था कमाल

Wed, 04 May 2022 11:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुशांत मिश्रा ने अंडर-19 विश्व कप 2020 में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। फाइनल में वो रवि बिश्वनोई के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। 
 
विज्ञापन
सुशांत मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चोटिल सौरभ दुबे की जगह सुशांत सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। सुशांत 20 लाख के बेस प्राइस में हैदराबाद का हिस्सा बने हैं। सौरभ दुबे को पीठ में चोट लगी थी। इसके बाद वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए सुशांत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं। 
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि "सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए मध्यम तेज गेंदबाज सौरभ दुबे के स्थान पर सुशांत मिश्रा को अनुबंधित किया है। दुबे की पीठ में चोट है और वो बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।"  उनकी जगह टीम में शामिल किए गए सुशांत मिश्रा, रांची के 21 वर्षीय बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने चार प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर हैदराबाद में शामिल होंगे।

नौ में से पांच मैच जीत चुकी है हैदराबाद
आईपीएल 2022 में हैदराबाद का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। शुरुआती दो मैचों में बड़ी हार के बाद इस टीम ने शानदार वापसी की थी और लगातार पांच मैच जीते थे। हालांकि, इसके बाद यह टीम कुछ खास नहीं कर सकी और लगातार दो मैच हार गई। अंक तालिका में हैदराबाद की टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें