महेंद्र सिंह धोनी ने 14 साल के लंबे अंतराल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान धोनी ने 40 की उम्र में कप्तानी से इस्तीफा देकर रवींद्र जडेजा को अपना नया उत्तराधिकारी चुना है।
गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को दो दिन बाद 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था लेकिन इससे पहले धोनी के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार खिताब दिलाने वाले धोनी अब सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। माही के फैसले से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी हैरान हैं और काफी भावुक हो रहे हैं।