फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: ईडन गार्डन्स में प्लेऑफ मैच खेलना चाहते हैं श्रेयस अय्यर, कहा- कोलकाता नाइटराइडर्स को रोकना होगा मुश्किल

Tue, 26 Apr 2022 07:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता की टीम ने आठ मैच में तीन जीते हैं और पांच हारे हैं। शुरुआती चार में तीन मैच जीतने वाली कोलकाता की टीम पिछले चार मैचों में हार चुकी है। इसके बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल का मौजूद सीजन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने आठ मैच में तीन जीते हैं और पांच हारे हैं। शुरुआती चार में तीन मैच जीतने वाली कोलकाता की टीम पिछले चार मैचों में हार चुकी है। इसके बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अय्यर का मानना है कि टीम जब एक बार लय में आ जाएगी तो उसे रोकना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


अय्यर ने टीम की वेबसाइट पर कहा, "हमने चार में से तीन मैच जीतकर बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन बाद में चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। इसके बावजूद मुझे अपनी टीम पर भरोसा है। हम सभी क्षेत्रों में मजबूत हैं। सिर्फ योजनाओं को अमल में लाने की जरुरत है। वहां हम पीछे हो जाते हैं। यह बस वक्त की बात है। एक बार जब हमारी टीम फॉर्म में आ जाएगी तो रोकना मुश्किल होगा।''

कोलकाता की टीम अपने 2021 के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। तब टीम शुरुआती सात मैचों में सिर्फ दो जीत के बाद वापसी करने में सफल रही थी। उसने अंत के सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की थी। तब टीम उप-विजेता रही थी।  अय्यर ने कहा, "हमें अभी पता चला है कि क्वालीफायर ईडन गार्डन्स में हैं इसलिए हम हर हाल में मैच जीतना चाहेंगे। हम ईडन गार्डन्स में अपने प्रशंसकों के सामने खेलना चाहेंगे।"
विज्ञापन


कोलकाता ने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। दूसरे मुकाबले में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार मिली थी। तीसरे मैच में पंजाब किंग्स और चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी थी। इसके बाद टीम को लगातार चार मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली। कोलकाता का अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें