फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: शिखर धवन को उनके पिता ने जमकर पीटा, जानें इसके पीछे की वजह, देखें  VIDEO

Wed, 25 May 2022 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब के ओपनर शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें धवन के पिता महेंद्र पाल धवन उनकी जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। धवन के पिता ने पहले तो उन्हें झापड़ मारा और फिर जमीन पर गिराकर लातों की बरसात कर दी।
विज्ञापन
शिखर धवन की पिटाई करते उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 की पहली फाइनलिस्ट टीम मिल चुकी है। गुजरात टाइटंस ने पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जारी है। इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। टीम 14 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के ओपनर शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें धवन के पिता महेंद्र पाल धवन उनकी जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। धवन के पिता ने पहले तो उन्हें झापड़ मारा और फिर जमीन पर गिराकर लातों की बरसात कर दी। भारतीय क्रिकेटर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में शिखर धवन ने लिखा- प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाने पर पिता का नॉकआउट।

हालांकि, फैन्स को घबारने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सबकुछ मजाक में हुआ। दरअसल, शिखर धवन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके पूरे परिवार ने एक्टिंग की है। धवन के पिता महेंद्र पाल तो काला चश्मा लगाकर शानदार एक्टिंग कर रहे हैं। उनके साथ मौजूद बाकी लोग भी अपना-अपना किरदार निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले शिखर धवन पहले भी इस तरह के मजाकिया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहे हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे धवन
धवन इस सीजन शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 14 मैचों में 122.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 460 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 88 रन का रहा। शिखर ने इस सीजन 47 चौके और 12 छक्के लगाए। आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह फिलहाल छठे नंबर पर हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी नहीं
उम्मीद थी कि धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जरूर जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नौ जून से शुरू होने जा रही घरेलू सीरीज में शिखर धवन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने ओपनर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को चुना है। बैकअप में ऋतुराज गायकवाड़ को रखा गया है। टीम में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें