फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

Mon, 09 May 2022 07:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूर्यकुमार मौजूदा सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ मुकाबलों में 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.29 और स्ट्राइक रेट 145.67 का रहा है। उनसे ज्यादा रन टीम के लिए तिलक वर्मा ने बनाए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सोमवार (नौ मई) को होने वाले मुकाबले से पहले सूर्यकुमार की चोट की खबर सामने आई। मुंबई का यह बल्लेबाज अंगूठे में चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाया था।
विज्ञापन


आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ''मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। यादव छह मई 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।''

सूर्यकुमार आईपीएल के मौजूदा सीजन में सिर्फ आठ मैच खेल पाए। टीम के शुरुआती दो मैचों में वो नहीं खेल पाए थे। उन्होंने इस सीजन में तीन अर्धशतक लगाए, लेकिन मुंबई की टीम के प्रदर्शन को सुधार नहीं सके। मुंबई की टीम 10 में से आठ मैचों में हारकर प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन


सूर्यकुमार मौजूदा सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आठ मुकाबलों में 303 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.29 और स्ट्राइक रेट 145.67 का रहा है। उनसे ज्यादा रन टीम के लिए तिलक वर्मा ने बनाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें