फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार, बैगलोर ने 67 रन के अंतर से हराया, डुप्लेसिस-हसरंगा बने हीरो

Sun, 08 May 2022 09:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एकतरफा जीत हासिल की। बैंगलोर की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन के बड़े अंतर से हराया। आरसीबी की यह 12 मैचों में सातवीं जीत है और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एकतरफा जीत हासिल की। बैंगलोर की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन के बड़े अंतर से हराया। आरसीबी की यह 12 मैचों में सातवीं जीत है और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम बैंगलोर के 192 रन के जवाब में 125 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। बैंगलोर की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 73 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं वनिंदु हसरंगा ने पांच विकेट झटके। 

विज्ञापन


बैंगलोर के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान केन विलियमसन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा को बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। 
विज्ञापन



मैक्सवेल ने पहले ओवर में लिया विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

एडेन मार्कराम ने इसके बाद राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। लेकिन हसरंगा ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कराम को 21 रन के स्कोर पर आउट कर तीसरा झटका दिया। 


मार्कराम और राहुल त्रिपाठी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)


राहुल त्रिपाठी ने इस बीच दूसरे छोर से रन बनाते हुए छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने निकोलस पूरन के साथ मिलकर साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन हसरंगा ने पूरन को भी आउट कर हैदराबाद को बैकफुट पर ला दिया। 


हसरंगा ने शुरू के दो ओवर में लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

राहुल ने कुछ देर तक तेज तर्रार शॉट खेले लेकिन 16वें ओवर में उन्हें हेजलवुड ने 58 के स्कोर पर आउट किया। हैदराबाद ने इसके बाद देखते-देखते 21 रन बनाने में अपने आखिरी के पांच विकेट गंवा दिए और 125 के स्कोर पर सिमट गई। 
विज्ञापन



राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

बैंगलोर की टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर विराट कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।

विराट का कैच पकड़ते विलियमसन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

फाफ डुप्लेसिस ने इसके बाद रजत पाटीदार के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। डुप्लेसीस ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। जबकि रजत अपने अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए। 


डुप्लेसिस का अर्धशतक (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

ग्लेन मैक्सवेल ने इसके बाद डुप्लेसिस के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मैक्सवेल 24 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक ने इसके बाद फजल हक़ फारूकी के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाकर 25 रन बनाए और आठ गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। 

दिनेश कार्तिक ने आठ गेंद में बनाए नाबाद 30 रन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें