कुलदीप सेन और रियान पराग
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजी में राजस्थान के लिए एक ही चीज सही हुई कि रियान पराग का बल्ला पहली बार सीजन में चला। उन्होंने सही समय पर अर्धशतक लगाया। अश्विन को तीसरे क्रम पर प्रयोग के तौर पर भेजा गया। उन्होंने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। अश्विन ने अपना काम कर दिया।
गेंदबाजी में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया। युजवेंद्र चहल को सफलता नहीं मिली तो सीनियर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने विकेट लेने का जिम्मा उठाया। उन्होंने तीन विकेट निकाले। कुलदीप सेन ने चार विकेट लेकर आरसीबी की कमर तोड़ दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, डेरिल मिशेल और चहल किफायती साबित हुए।
नकारात्मक पक्ष: रियान पराग को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया। संजू सैमसन ने जरूर 27 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। सीजन में तीन शतक लगा चुके जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, डेरिल मिशेल और शिमरॉन हेटमायर फेल रहे।
विराट कोहली और जोश हेजलवुड
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, जोस हेजलवुड, वनिंदु हसरंगा ने शानदार काम किया। हर्षल पटेल को भी सफलता मिली। टीम के तीन गेंदबाजों सिराज, हेजलवुड और हसरंगा को दो-दो सफलता मिली। बल्लेबाजी में किसी ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जिसे शानदार कहा जा सके।
नकारात्मक पक्ष: टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद का बल्ला नहीं चला। हसरंगा ने अंत में जरूर कुछ रन बनाए, लेकिन वह टीम के लिए काफी नहीं था। गेंदबाजी में शाहबाज अहमद काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने तीन ओवर में 35 रन लुटाए।