फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कौन बन सकता है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान? श्रेयस अय्यर से लेकर जेसन होल्डर का नाम आगे

Tue, 25 Jan 2022 05:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने 140 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की, लेकिन टीम को चैंपियन नहीं बना सके। टीम 2015, 2020 और 2021 में प्लेऑफ तक पहुंची और 2016 के फाइनल में उसे सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी। अब सवाल उठता है कि आरसीबी का अगला कप्तान कौन होगा?
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर, स्टीव स्मिथ और जेसन होल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को कप्तान की तलाश है। विराट कोहली ने पिछले सीजन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। कोहली ने 140 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की, लेकिन टीम को कभी चैंपियन नहीं बना सके। टीम 2015, 2020 और 2021 में प्लेऑफ तक पहुंची थी। वहीं, 2016 में फाइनल में उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार मिली थी। कोहली के जाने के बाद अब सवाल उठता है कि टीम का अगला कप्तान कौन होगा?
विज्ञापन


आइए जानते हैं कौन-सा खिलाड़ी आरसीबी का कप्तान बन सकता है:

श्रेयस अय्यर: पिछले साल तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर इस बार नीलामी में होंगे। उन पर सभी टीमों की नजर होगी। अय्यर ने दिल्ली को अपनी कप्तानी में 2020 सीजन के फाइनल में पहुंचाया था। वे 2021 सीजन के पहले चरण में नहीं खेले थे। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को कप्तानी मिली थी। पंत की कप्तानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस कारण यूएई में हुए दूसरे चरण में भी उन्हें कप्तान के तौर पर बरकरार रखा गया। अय्यर कप्तानी वापस नहीं मिलने से नाराज थे। उन्होंने सीजन समाप्त होने के बाद दिल्ली से अलग होने का फैसला किया। वे इस बार नीलामी में होंगे और आरसीबी की नजर उन पर होगी।

डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर: श्रेयस अय्यर के बाद आरसीबी के साथ सबसे ज्यादा नाम डेविड वॉर्नर का जोड़ा जा रहा है। वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में चैंपियन बनाया था। पिछले साल सनराइजर्स ने वॉर्नर को कप्तानी पद से हटा दिया था। उनके स्थान पर केन विलियमसन को कमान सौंपी गई थी। कप्तानी से हटाए जाने के बाद वॉर्नर का दिल टूट गया था और उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला कर लिया। वे नीलामी में सबसे ज्यादा मांग में होंगे। आरसीबी के लिए पहले भी विदेशी कप्तान रह चुके हैं। ऐसे में वॉर्नर को टीम खरीदकर कप्तान बना सकती है।

स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। स्मिथ को विश्व क्रिकेट के "फैब -4" का एक महत्वपूर्ण सदस्य माना जाता है। वे विराट का एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। स्मिथ ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 2017 के फाइनल में पहुंचाया था। उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। स्मिथ ओपनिंग के साथ तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। वे विराट के साथ एक शानदार जोड़ी बना सकते हैं।
विज्ञापन

मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पांडे: कर्नाटक के इस बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2018 में 11 करोड़ में खरीदा था। पिछले कुछ सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था। वे विराट के पसंदीदा माने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की कप्तानी उन्होंने बेहतरीन तरीके से की। मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में उन्होंने 2021 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक को पहुंचाया था। आरसीबी उनके राज्य की ही टीम है। वे लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं।

जेसन होल्डर: वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर का नाम अब तक आईपीएल में कप्तानी के लिए सामने नहीं आया था। भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने होल्डर को कप्तानी का दावेदार बताया। चोपड़ा ने कहा कि होल्डर के पास वेस्टइंडीज की कप्तानी करने का अनुभव है। विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल जैसे स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति में होल्डर शांति से कप्तानी कर सकते हैं। वे कप्तान के तौर पर खुद ज्यादा सामने नहीं आना चाहते हैं। आरसीबी को ऐसे ही कप्तान की आवश्यकता है जो पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी की तरह शांति से टीम की कमान संभाल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें