फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: एक साल में हो सकते हैं दो आईपीएल, दो पूर्व खिलाड़ियों का दावा, फुटबॉल की तरह टी20 क्रिकेट कराने की मांग

Wed, 01 Jun 2022 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शास्त्री ने कहा-दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला जा रहा है, प्रत्येक देश को अपनी फ्रेंचाइजी खेलने की अनुमति है, जो उनका घरेलू क्रिकेट है और प्रत्येक दो वर्ष में आप एक विश्व कप (टी-20) खेल सकते हो।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनी थी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टी-20 प्रारूप अंतरराष्ट्रीय टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज के लिए नहीं है, बल्कि यह सिर्फ विश्व कप में ही होना चाहिए। शास्त्री की यह टिप्पणी भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आई है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि टी-20 क्रिकेट फुटबॉल की तरह से होना चाहिए जहां आप सिर्फ विश्व कप खेलते हो। द्विपक्षीय टूर्नामेंट को कोई याद नहीं रखता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय कोच के कार्यकाल के दौरान विश्व कप को छोड़कर एक भी टी-20 मैच याद नहीं है। एक टीम विश्व कप जीतती है और वह इसे याद रखती हैं। दुर्भाग्य से हम नहीं, इसलिए मुझे यह भी याद नहीं। शास्त्री ने कहा-दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला जा रहा है, प्रत्येक देश को अपनी फ्रेंचाइजी खेलने की अनुमति है, जो उनका घरेलू क्रिकेट है और प्रत्येक दो वर्ष में आप एक विश्व कप (टी-20) खेल सकते हो।

इसी बीच, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि भविष्य में एक सीजन में दो आईपीएल हो सकते हैं। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। इस मशहूर कमेंटेटर ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह जल्दी ही होगा। आकाश की बातों से रवि शास्त्री भी सहमत नजर आए। उन्होंने कहा, "संभव है कि आगे ऐसा हो सकता है। 140 मैचों को दो सीजन में 70-70 मैचों में बांटा जा सकता है।''
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, ''आप यह कह सकते हैं कि यह बहुत ज्यादा हो जाएगा, लेकिन भारत में कुछ भी अधिक नहीं होता। मैंने बायो-बबल में रहकर लोगों को देखा है। कोरोना से निकलने के बाद लोग अपने परिवारों के साथ लुत्फ उठा रहे हैं।'' आईपीएल के 15वें सीजन में लीग राउंड के 70 और नॉकआउट के चार मैच खेले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें