फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: क्या हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में होगी वापसी? जानें पूर्व कोच रवि शास्त्री ने क्या कहा

Wed, 30 Mar 2022 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हार्दिक की पारी छोटी पर उपयोगी रही, क्योंकि उस वक्त गुजरात की स्थिति खराब थी और उसने दो विकेट गंवा दिए थे। तब हार्दिक ने मैथ्यू वेड के साथ मिलकर गुजरात की पारी संभाली।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी समय से गुम चल रहे हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। आईपीएल 2022 में उनकी टीम गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी मजबूत टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 'कैप्टन' हार्दिक पांड्या का भी विजयी आगाज हुआ है। वह इस सीजन गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के खिलाफ मैच में हार्दिक ने फैन्स को खुश होने के कई मौके दिए। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी भी की और चौके-छक्के भी लगाए। हार्दिक कोई विकेट लेने में कामयाब तो नहीं हुए, लेकिन अपने चार ओवर के कोटे की गेंदबाजी की। इसमें उन्होंने 37 रन लुटाए।  वहीं, बल्लेबाजी में हार्दिक ने 28 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। 

हार्दिक की पारी छोटी पर उपयोगी रही, क्योंकि उस वक्त गुजरात की स्थिति खराब थी और उसने दो विकेट गंवा दिए थे। तब हार्दिक ने मैथ्यू वेड के साथ मिलकर गुजरात की पारी संभाली। हालांकि, फैन्स इस बात से खुश हैं कि हार्दिक 'द ऑलराउंडर' फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है।

अब भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी हार्दिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह ऑलराउंडर पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर है। उन्हें बैक इंजरी थी और विश्व कप के बाद वह रिहैब के लिए सीधे बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट अकेडमी चले गए। 

रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर पांड्या लगातार गेंदबाजी करते हैं तो वह टीम इंडिया में फिर से जगह बना सकते हैं। शास्त्री ने कहा कि कैप्टेंसी हार्दिक के लिए बोनस है और वह उन्हें फॉर्म में वापस लाने के लिए 'इंजेक्शन' का काम कर सकती है। इससे वह अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पा सकते हैं।

शास्त्री ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत में कहा- हार्दिक फिट दिख रहे हैं और ऐसा लगा रहा है कि उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। हार्दिक को यह भी पता है कि अगले टी-20 विश्व कप में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए पूरी तरह फिटनेस हासिल करना होगा। 
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा- हमने लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले देखा कि वह गेंदबाजी कर रहे थे और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि जब वह गेंदबाजी करते हैं तो दो अलग क्रिकेटर होते हैं। मुझे लगता है कि कप्तानी का दबाव उनसे और बेहतर प्रदर्शन करवा सकेगा। आईपीएल में हार्दिक को फुल फ्लो में बैटिंग करते देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

शास्त्री ने कहा- उनके पास पूरा पैकेज है। कोई फैन बस यही उम्मीद कर सकता है कि वह टूर्नामेंट को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी तरह फिट रहें और अपनी नई टीम को चैंपियन बनने में पूरी मदद करें। उन्हें पता है कि अगर वह पूरी तरह फिट रहेंगे तो उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें टीम इंडिया में अपने जगह की चिंता करने की जरूरत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें