फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में रिटेन किया, इन खिलाड़ियों के नाम पर भी हो रही चर्चा

Fri, 26 Nov 2021 09:52 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को रिटेन किए जाने की पुष्टि कर दी है। फ्रेंचाइजी ने उन्हेें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया और उनकी कप्तान भी बरकरार रखी है। 30 नवंबर तक सभी  फ्रेंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। 
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के रिटेंशन की समय सीमा नजदीक आने के साथ, फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है जिन्हें वे मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहती हैं। जबकि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ियों रिटेन करने की अनुमति है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपने पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की पुष्टि की है। टीम में शेष स्थानों के लिए किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा उस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक देनी है। 

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स ने संजू को रिटेन करने की पुष्टि की

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन को रिटेन करने की पुष्टि कर दी है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि सैमसन को तकनीकी रूप से फ्रेंचाइजी पहले 16 करोड़ में रिटेन करना चाहती थी लेकिन वह 14 करोड़ रुपये में ही राजी हो गए। संजू सैमसन पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन किया है। 

आईपीएल 2021 में संजू ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स ने साल 2018 में अपनी टीम में 8 करोड़ रुपये में शामिल किया था। वही, आईपीएल 14वें सीजन में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि कप्तान के तौर पर वह ज्यादा सफल नहीं रहे और अपनी टीम के अंतिम चार में भी नहीं ले जा पाए। लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर बीते सीजन काफी सफल रहे। आईपीएल 2021 में उनके बल्ले से 137 के स्ट्राइक रेट के साथ 484 रन निकले। 
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों के नाम पर हो रही चर्चा

संजू सैमसन के रिटेन की पुष्टि हो जाने के बाद टीम में अभी तीन स्थान बाकी हैं जिनके लिए खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना है। फ्रेंचाइजी लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के नाम पर चर्चा कर रही है। अब देखना होगा फ्रेंचाइजी इनमें से किन खिलाड़ियों को तवज्जो देती है। खास बात यह है कि बेन स्टोक्स को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें