फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: ऑरेंज और पर्पल कैप आरसीबी के पास, तीन टीमों को पहली जीत की तलाश, देखें अंक तालिका का हाल

Fri, 01 Apr 2022 10:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 में गुरूवार तक सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। सातवें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपना खाता खोला जबकि चार बार की चैंपियन सीएसके को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। लीग में शामिल सभी 10 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिए हैं। इसमें तीन टीमों को छोड़कर सभी ने कम से कम एक जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में गुरूवार तक सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। सातवें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपना खाता खोला जबकि चार बार की चैंपियन सीएसके को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। लीग में शामिल सभी 10 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिए हैं। इसमें तीन टीमों को छोड़कर सभी ने कम से कम एक जीत हासिल कर ली है। आइए जानते हैं कि इस समय अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

विज्ञापन

शीर्ष पर राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स की टीम तालिका में शीर्ष पर है। उसने एक मैच खेला है और इसमें उसने मजबूत रन रेट के साथ जीत हासिल की है। राजस्थान दो अंकों और 3.050 की रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 0.914 की रन रेट और दो अंक के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। उसने भी अभी एक मैच खेला और जीता है। इसके बाद पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। कोलकाता को छोड़कर सभी ने एक-एक मुकाबले खेले और जीते हैं। केकेआर ने दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली।  

शीर्ष पांच के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमश: आखिरी पांच स्थानों पर हैं। यहां लखनऊ और बैंगलोर को छोड़कर बाकी तीनों टीमों का खाता नहीं खुला है। इसमें चेन्नई दो मैच में दोनों हारी है तो मुंबई और हैदराबाद को भी पहली जीत की तलाश है। 
 
टीम  मैच अंक रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 1 2 3.05
दिल्ली कैपिटल्स 1 2 0.914
पंजाब किंग्स  1 2 0.697
गुजरात टाइटंस 1 2 0.286
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 2 0.093
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 2 -0.011
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 2 -0.048
चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 -0.528
मुंबई इंडियंस 1 0 -0.914
सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 -3.05

ऑरेंज कैप होल्डर

लीग के 15वें सीजन में इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस दो मैचों में 93 रन बनाकर शीर्ष पर हैं. उनके बाद मुंबई इंडियंस के ईशान किशन एक मैच में 81 रन की पारी की बदौलत दूसरे स्थान पर हैं। जबकि रोबिन उथप्पा (78), आयुष बदोनी (73) और दीपक हूड्डा (68) के साथ शीर्ष पांच में बने हुए हैं। 
विज्ञापन

पर्पल कैप के दावेदार

सर्वाधिक विकेट के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा दो मैच में पांच विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद उमेश यादव (4), ड्वेन ब्रावो (4) और आकाशदीप (4) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें