फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: क्वालिफायर-2 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बाकी बचे मैचों से बाहर हुआ न्यूजीलैंड का यह ऑलराउंडर

Thu, 26 May 2022 03:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
डेरिल मिचेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालिफायर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर/RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी/RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के लिए अगला मुकाबला करो या मरो वाला है। क्वालिफायर-2 में हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 27 मई को होने वाले इस मैच के डेरिल मिशेल उपलब्ध नहीं रहेंगे। 29 मई को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा।

IPL 2022: Daryl Mitchell's stint with RR ends, flies to UK to play for New  Zealand in England Tests

राजस्थान की टीम को पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल मिशेल ने खुद आईपीएल 2022 से हटने का फैसला किया है। मिशेल न्यूजीलैंड टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जिसे इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 2 जून से लॉर्ड्स में हो रही है। मिशेल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। 

मिशेल 26 मई से चेम्सफोर्ड में शुरू हो रहे फर्स्ट क्लास काउंटी इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। हालांकि, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो भी  शेयर किया है। इसमें कुमार संगकारा ने कहा- मिशेल शुरू से ही हमारे साथ रहे हैं। वह हमारे टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए काफी कुछ किया है। हम आपको इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 

IPL 2022: Daryl Mitchell Leaves Rajasthan Royals Squad To Join New Zealand  Squad For England Tests
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के लिए मिशेल इस सीजन सिर्फ दो मैच खेल सके। मिशेल ने जाने से पहले कहा- इस तरह टीम को छोड़ कर जाना निश्चित रूप से दुखद है, लेकिन मैं ट्रॉफी उठाते हुए टीम को देखने के लिए उत्सुक हूं। वीडियो कॉल पर मैं यह देखना चाहता हूं। मिशेल को इस साल नीलामी में राजस्थान ने 75 लाख रुपये में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें