फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: पर्पल कैप के लिए चहल और हसरंगा में जंग जारी, ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हुए ये तीन धुरंधर

Thu, 26 May 2022 04:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर की लखनऊ पर जीत के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप की सूचि में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ऑरेंज कैप का विजेता अब लगभग पक्का हो चुका है जबकि पर्पल कैप के लिए दो खिलाड़ियों में जंग जारी है।   
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में पर्पल और ऑरेंज कैप के दावेदार - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दुनिया को दो मैच के बाद टी-20 लीग के 15वें सीजन का नया विजेता मिल जाएगा। खिताब की दौड़ में अब सिर्फ तीन टीमें शामिल हैं। गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच चुकी है जबकि दूसरे फाइनलिस्ट के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा। खिताबी जंग के साथ-साथ पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के लिए भी जद्दोजहद जारी है। बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर की लखनऊ पर जीत के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप की सूचि में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ऑरेंज कैप का विजेता अब लगभग पक्का हो चुका है जबकि पर्पल कैप के लिए दो खिलाड़ियों में जंग जारी है।   

विज्ञापन

ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) की रेस 

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोस बटलर सर्वाधिक रन के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं। वह इस सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 15 पारियों में 51.29 की औसत और 148.34 की स्ट्राइक रेट से 718 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा बटलर अभी तक 68 चौके और 39 छक्के भी लगा चुके हैं। 

बटलर के बाद दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल (616 रन) मौजूद हैं। हालांकि उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और ऐसे में वह खुद भी दौड़ से बाहर हो गए हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: क्विंटन डिकॉक (508) और शिखर धवन (460) हैं लेकिन इनकी टीम भी बाहर हो चुकी है। इस सूचि में पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (453) हैं और उनके पास एक मैच भी बाकी है, लेकिन बटलर के करीब पहुंचना उनके लिए भी नामुमकिन है।
 
  नाम मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट  सर्वोच्च स्कोर
1. जोस बटलर 15 15 718 51.29 148.34 116
2. केएल राहुल 15 15 616 51.33 135.38 103*
3. क्विंटन डिकॉक 15 15 508 36.29 148.97 140*
4. शिखर धवन 14 14 460 38.33 122.66 88*
5. हार्दक पांड्या 14 14 453 45.30 132.84 87*
विज्ञापन

पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)

आईपीएल 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने यानी पर्पल कैप विजेता के लिए अभी भी जंग जारी है। इसके विजेता के लिए शुक्रवार को होने वाले दूसरे क्वॉलिफायर का इंतजार करना होगा, जिसके बाद पता चल जाएगा कि इस बार का पर्पल कैप किसके नाम होगा। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (26 विकेट) शीर्ष पर काबिज हैं और पर्पल कैप के प्रबल दावेदार हैं। लेकिन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा (25 विकेट) से कड़ी टक्कर मिल रही है। सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में चहल पहले स्थान पर हैं तो वहीं हसरंगा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। दिलचस्प यह है कि दोनों खिलाड़ियों की टीम खिताब की रेस में बनी हुई हैं और फाइनल में पहुंचने के लिए इनके बीच ही आखिरी भिड़ंत होगी।
 
  नाम मैच पारी विकेट औसत  इकॉनमी बेस्ट प्रदर्शन
1. युजवेंद्र चहल 15 15 26 17.76 7.70 40/5
2. वानिंदु हसरंगा 15 15 25 16.16 7.62 18/5
3. कगिसो रबाडा 13 13 23 17.65 8.45 33/4
4. उमरान मलिक 14 14 22 20.18 9.03 25/5
5. कुलदीप यादव 14 14 21 19.95 8.43 14/4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें