शुभमन गिल और राहुल तेवतिया
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: शिखर धवन एक बार फिर से उपयोगी पारी खेलने में सफल रहे। लियाम लिविंगस्टोन ने लगातार दूसरे मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। जितेश शर्मा ने 11 गेंदों पर तेजी से 23 रन बनाए। गेंदबाजी के स्टार राहुल चाहर ने बल्लेबाजी में योगदान दिया और टीम को 189 रन के स्कोर तक पहुंचाया। वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा ने बेहतर गेंदबाजी की। हालांकि, रबाडा थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।
नकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान फेल रहे। मयंक और शाहरुख ने सबसे ज्यादा निराश किया। वे लगातार बड़ी खेलने में नाकाम रहे हैं। गेंदबाजी में राहुल चाहर और ओडियन स्मिथ महंगे साबित हुए। फिल्डिंग में कई कैच छूटे। पंजाब की टीम को इस पर काम करना होगा।
पढ़ें आखिरी छह गेंदों पर क्या-क्या हुआ...
राहुल तेवतिया और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI