फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के टिम साइफर्ट कोरोना पॉजिटिव, अगला मैच भी मुंबई में शिफ्ट

Wed, 20 Apr 2022 07:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अब दिल्ली की टीम में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट सबसे पहले 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार और 18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श समेत तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
सभी खिलाड़ियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को मुकाबले से ठीक पहले मिचेल मार्श के बाद दिल्ली के एक और खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर टिम साइफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन


साइफर्ट रैपिड एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की फिर से आरटी-पीसीआर जांच हुई और टिम साइफर्ट को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई। साइफर्ट की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

IPL 2022: We showed fighting courage, says Delhi Capitals' Tim Seifertसाइफर्ट
विज्ञापन


कोरोना के मामले सामने आने के बावजूद दिल्ली बनाम पंजाब मैच खेला जा रहा है। साइफर्ट ने इस सीजन दो मैच खेले और कुल 24 रन बनाए। दिल्ली को अगला मैच (मैच नं-34) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलना था।

हालांकि, अब दिल्ली बनाम राजस्थान मैच को भी मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को ही बीसीसीआई ने मैच को पुणे से मुंबई शिफ्ट किया था। पहले दिल्ली बनाम पंजाब मैच पुणे में होना था, लेकिन यात्रा से उत्पन्न होने वाले खतरे को देखकर बोर्ड ने मैच को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही कराने का फैसला लिया था। 

ऐसे में दिल्ली की टीम में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट सबसे पहले 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी संक्रमित पाए गए। 18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श समेत तीन और लोग संक्रमित पाए गए। इन तीनों के अलावा टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

16 अप्रैल के बाद से दिल्ली टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की हर रोज जांच की जा रही है। सभी की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की जा रही है। 19 अप्रैल को हुए चौथे राउंड की जांच में बाकी बचे खिलाड़ियों और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं, 20 अप्रैल को दो राउंड की जांच हुई। साइफर्ट दोनों राउंड में कोरोना पॉजिटिव मिले।

दिल्ली की टीम

आइए जानते हैं कि यह सारा मामला कहां से शुरू हुआ-
  • सबसे पहले 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब से वह आइसोलेशन में हैं। 
  • 18 अप्रैल को मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर में कोरोना के लक्षण दिखे थे।
  • इसके बाद रैपिड एंटीजेन टेस्ट में वह खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, उस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम का खुलासा नहीं किया गया था।
  • दिल्ली की टीम में सिर्फ एक ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर है, जिनका नाम मिचेल मार्श है। मार्श हाल ही में पाकिस्तान के दौरे से भारत आए थे।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मार्श फीजियो फारहार्ट के संपर्क में आए थे, जिसकी वजह से उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए।
  • दिल्ली की टीम सोमवार को ही पुणे रवाना होने वाली थी, जहां उन्हें बुधवार को पंजाब के खिलाफ मैच खेलना था।
  • मार्श का मामला सामने आने के बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को क्वारंटीन होने और अपने कमरे से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए।
  • फारहार्ट के पॉजिटिव आने के बाद बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली के खिलाड़ियों को हाथ मिलाने से रोका गया था।
  • इसके बाद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स की आरटी-पीसीआर जांच की गई। पहली आरटी-पीसीआर टेस्ट में मार्श निगेटिव आए। वहीं, दूसरे टेस्ट में मार्श और कुछ और स्टाफ संक्रमित मिले।
  • 20 अप्रैल को दिल्ली का एक और विदेशी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिला। उनकी रैपिड एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट और आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई।

बीसीसीआई के कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, बायो-बबल में मौजूद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की हर पांचवें दिन जांच की जा रही है। पिछले साल हर तीसरे दिन जांच होती थी। हालांकि, फ्रेंचाइजियों को भी छूट दी गई है कि अगर वह अपने खिलाड़ियों की हर रोज जांच करवाना चाहते हैं, तो वे ऐसा करवा सकते हैं। भारत में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं।

कोरोना के मामले सामने आने पर क्या प्रोटोकॉल हैं?
  • आईपीएल के कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, बायो-बबल में संक्रमित पाए गए खिलाड़ी को कम से कम सात दिन आइसोलेट रहना होगा।
  • बबल में वापसी के लिए उसे लगातार दो आरटी-पीसीआर टेस्ट में निगेटिव आना होगा। ये टेस्ट 24 घंटे के अंतराल पर किए जाएंगे।
  • अगर फ्रेंचाइजी में एक से ज्यादा कोरोना के मामले हैं, तो टीम 12 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में रहते भी मैदान पर उतर सकती है। इसमें सात भारतीय और एक सब्सटिट्यूट खिलाड़ी शामिल हैं। 
  • अगर स्क्वॉड में 12 खिलाड़ी भी नहीं हैं, तो इस पर आखिरी फैसला आईपीएल मैनेजमेंट लेगा। 12 खिलाड़ियों के न होने पर या तो मैच को स्थगित किया जाएगा या फिर मैनेजमेंट कोई दूसरा फैसला लेगा।

दिल्ली की टीम
विज्ञापन

पिछले सीजन भी सामने आए थे कई मामले
पिछले सीजन भी 29 मैचों के बाद कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद मई में इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। 
  • आईपीएल के 14वें सीजन यानी पिछले सीजन कई खिलाड़ी, कोच और अन्य स्टाफ संक्रमित पाए गए थे। 
  • सबसे पहले कोलकाता के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना की चपेट में आए थे। 
  • इसके बाद कोलकाता और बैंगलोर के मैच को टाल दिया गया था। इसके बाद दिल्ली की टीम को क्वारंटीन किया गया था।
  • दिल्ली के अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, चेन्नई के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा भी कोरोना पॉजिटिव आए थे।
  • इतने मामले सामने आने के बाद आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। 14वें सीजन के बाकी बचे हुए 31 मैच सितंबर-अक्तूबर में यूएई में कराए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें