आईपीएल की नई और सबसे महंगी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक टीम की तरफ से पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस बार नई सलामी जोड़ी देखने को मिलेगी। शिखर धवन के हटने बाद वॉर्नर को दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है, ऐसे में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ पारी ओपनिंग जोड़ी हो सकते हैं।
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से इस बार कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन पारी की शुरूआत करेंगे।
चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बार ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे सलामी जोड़ी हो सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इस बार पूरी तरह से नई सलामी जोड़ी दिखेगी। टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो को नहीं चुना है। ऐसे में एसआरएच के स्पिन कोच मुथैया मुरलीधरन की मानें तो कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे।
देवदत्त पडिक्कल इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में आरसीबी में एक नई सलामी जोड़ी दिख सकती है। विराट कोहली के साथ फाफ डूप्लेसिस पारी की शुरूआत कर सकते हैं।
शुभमन गिल इस बार कोलकाता की टीम का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में पिछले सीजन की उपविजेता रही केकेआर से भी नई सलामी जोड़ी मैदान पर दिखेगी। इस बार वेकेंटेश अय्यर के साथ एलेक्स हेल्स या फिर अजिंक्य रहाणे पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स में इस बार ओपनिंग के लिए कई विकल्प हैं। लेकिन यशस्वी जायसवाल के साथ देवदत्त पाडिक्कल पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं।
केएल राहुल अब पंजाब का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में इस बार मयंक अग्रवाल के साथ शिखर धवन सलामी जोड़ी के रूप में दिखेंगे।
शुभमन गिल इस सीजन से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, ऐसे में वह टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यहां इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय उनका साथ दे सकते हैं।