फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर, पर्पल कैप की रेस में हसरंगा सबसे आगे, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 14 May 2022 12:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बैंगलोर पर जीत के साथ ही पंजाब ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। वहीं, इस सीजन पहली बार किसी गेंदबाज ने पर्पल कैप की रेस में चहल की बराबरी की है। 
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर पंजाब किंग्स की जीत के साथ ही आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस और रोचक हो गई है। अब चार टीमें (बैंगलोर, पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद) ऐसी हैं, जो 16 अंक हासिल कर सकती हैं और प्लेऑफ में चौथी टीम बनने की दावेदारी कर रही हैं। वहीं, राजस्थान के पास दो मैच जीतकर 18 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। कोलकाता नाइट राइडर्स दुआ करेगी कि चारो टीमें कम से कम एक मैच जरूर हारें। तभी वो प्लेऑफ के लिए दावेदारी कर पाएंगे। 
विज्ञापन


कोलकाता की टीम अगर अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो हैदराबाद को एक मैच में हराएगी और बाकी दो मैच जीतने पर भी यह टीम भी नेट रन रेट के फेर में फंस जाएगी। दिल्ली का एक मैच पंजाब से है और एक टीम यहां हारकर रन रेट के फेर में फंसेगी। ऐसे में आने वाले सभी मैच प्लेऑफ के नजरिए से अहम होने वाले हैं। 

अंक तालिका की स्थिति

अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। 12 मैचों में 18 अंक के साथ यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 12 मैच में 16 अंक के साथ लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर है। राजस्थान तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 14 अंक हैं। दिल्ली पांचवें और पंजाब छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 12 मैच के बाद 12 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद सातवें और कोलकाता आठवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के पास 10 अंक हैं।  

आठ अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। 12 मैच में नौ हार और तीन के साथ मुंबई दसवें स्थान पर बनी हुई है। मुंबई के पास छह अंक हैं। ये दोनों टीमें टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 12 9 3 18 +0.376
लखनऊ सुपर जाएंट्स 12 8 4 16 +0.385
राजस्थान रॉयल्स 12 7 5 14 +0.228
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 13 7 6 14 -0.323
दिल्ली कैपिटल्स 12 6 6 12 +0.210
पंजाब किंग्स 12 6 6 12 +0.023
सनराइजर्स हैदराबाद  11 5 6 10 -0.031
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 7 10 -0.057
चेन्नई सुपर किंग्स 12 4 8 8 -0.181
मुंबई इंडियंस 12 3 9 6 -0.613

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 12 मैच में 625 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 12 625 56.82 149.88 116
लोकेश राहुल 12 459 45.90. 140.36 103*
डेविड वॉर्नर 10 427 61.00 152.50 92*
शिखर धवन 12 402 40.20 122.93 88*
फाफ डुप्लेसिस 12 389 35.36 132.76 96
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

आरसीबी के स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों के पास 23 विकेट हैं। हालांकि, चहल ने हसरंगा से एक मैच कम खेला है।   
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
वनिंदु हसरंगा 13 23 14.65 7.48
युजवेंद्र चहल 12 23 15.73 7.54
कगिसो रबाडा 11 21 16.38 8.39
हर्षल पटेल 12 18 19.44 7.72
कुलदीप यादव 12 18 20.66 8.71
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें