फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम, हसरंगा ने की चहल की बराबरी, जानें अंक तालिका का हाल

Fri, 20 May 2022 11:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पर्पल कैप की रेस में वनिंदु हसरंगा ने युजवेन्द्र चहल की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों के पास 24 विकेट हैं। वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी जोस बटलर सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के अपने आखिरी लीग मैच में गुजराज को हराकर आरसीबी ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखी है। अब बैंगलोर की किस्मत मुंबई के हाथों में है, अगर मुंबई इंडियंस दिल्ली को हरा देती है तो आरसीबी प्लेऑफ में जगह बना लेगी। वहीं, दिल्ली के जीतने पर आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। वहीं, पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के वनिंदु हसरंगा ने युजवेन्द्र चहल की बराबरी कर ली है, लेकिन चहल ने उनसे एक मैच कम खेला है। ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर सबसे आगे बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि अंक तालिका की क्या स्थिति है और कौन सी टीम किस स्थान पर है। 
विज्ञापन
Trending Videos

अंक तालिका की स्थिति

14 मैचों में 10 जीत हासिल करने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात के पास 20 अंक हैं और इस टीम का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। 18 अंकों के साथ लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच गई है, लेकिन इसका स्थान अभी पक्का नहीं है। लखनऊ का क्वालीफायर या एलिमिनेटर खेलना राजस्थान के मैच के नजीते पर निर्भर करता है। राजस्थान की टीम 13 में से आठ जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान के पास 16 अंक हैं। पहला क्वालीफायर मैच खेलने के लिए राजस्थान को आखिरी मैच में जीत हासिल करनी होगी।

आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली और मुंबई के मैच के नतीजे पर निर्भर करता है। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली के हारने पर यह टीम चौथे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर खेलेगी। दिल्ली की टीम 13 मैच में सात जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली के पास 14 अंक हैं। आखिरी मैच जीतकर दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 14 मैच में 12 अंक के साथ कोलकाता छठे स्थान पर है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहो चुकी है। सातवें स्थान पर काबिज पंजाब और आठवें स्थान पर मौजूद हैदराबाद के पास 13 मैच में 12 अंक हैं। ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में नहीं हैं। चेन्नई और मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई के पास 13 मैच में आठ अंक और मुंबई के पास 13 मैच में छह अंक हैं। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 14 10 4 20 +0.316
लखनऊ सुपर जाएंट्स 14 9 5 18 +0.251
राजस्थान रॉयल्स 13 8 5 16 +0.304
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 8 6 16 -0.253
दिल्ली कैपिटल्स 13 7 6 14 +0.255
कोलकाता नाइट राइडर्स 14 6 8 12 +0.146
पंजाब किंग्स 13 6 7 12 -0.043
सनराइजर्स हैदराबाद  13 6 7 12 -0.230
चेन्नई सुपर किंग्स 13 4 9 8 -0.206
मुंबई इंडियंस 13 3 10 6 -0.577

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 मैच में 627 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 13 627 52.25 148.22 116
लोकेश राहुल 14 537 48.82. 135.26 103*
क्विंटन डिकॉक 14 502 38.62 149.40 140*
फाफ डुप्लेसिस 14 446 34.08 130.67 96
डेविड वॉर्नर 11 427 53.38 151.95 92*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वनिंदु हसरंगा ने युजवेन्द्र चहल की बराबरी कर ली है। चहल ने 13 मैचों में 24 विकेट निकाले हैं। वहीं, हसरंगा के पास 14 मैचों में 24 विकेट हैं।    
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
वनिंदु हसरंगा 14 24 15.08 7.38
युजवेंद्र चहल 13 24 16.83 7.76
कगिसो रबाडा 12 22 16.72 8.36
उमरान मलिक 13 21 20.00 8.93
कुलदीप यादव 13 20 19.30 8.45
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें