फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: दिल्ली पर जीत के बाद राजस्थान टॉप पर, पृथ्वी शॉ ऑरेंज कैप की रेस में, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 23 Apr 2022 01:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पांचवीं जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के पृथ्वी शॉ भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का आधा सीजन खत्म हो चुका है। हैदराबाद और गुजरात को छोड़कर बाकी सभी टीमें 14 में से सात मैच खेल चुकी हैं। इसके बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। हालांकि, दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात ने उससे एक मैच कम खेला है और अपना अगला मैच जीतने पर गुजरात की टीम फिर से अंक तालिका में पहले स्थान पर आ सकती है। बैंगलोर की टीम के पास भी 10 अंक हैं, लेकिन रन रेट कम होने के कारण यह टीम तीसरे स्थान पर है। ये तीनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बाकी टीमों से आगे निकल चुकी हैं। मौजूदा समय में हैदराबाद चौथी टीम है, जो प्लेऑफ की रेस में आगे है। 
विज्ञापन


वहीं मुंबई के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। चेन्नई के लिए भी हर मैच करो या मरो का रह गया है। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं और छह टीमों का सफर लीग मैच में ही खत्म हो जाएगा। इसमें चेन्नई और मुंबई का होना लगभग तय है। इन दो टीमों के अलावा दिल्ली, पंजाब और कोलकाता के लिए भी प्ले ऑफ की राह मुश्किल है। लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ की दावेदारी पेश कर रही है। 

अंक तालिका की स्थिति

दिल्ली पर जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। हालांकि, दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात के पास अगले मैच में ही जीत हासिल कर पहला स्थान हालिस करने का मौका रहेगा। बैंगलोर तीसरे और लखनऊ चौथे स्थान पर बनी हुई है। पांचवें स्थान पर काबिज हैदराबाद भी प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। इसके बाद छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली, सातवें पर मौजूद कोलकाता और आठवें स्थान पर काबिज पंजाब के लिए प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल हो चुका है। 

आखिरी दो स्थानों पर मौजूद चेन्नई और मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। मुंबई बाकी सात मैच जीतने के बाद भी 14 अंक ही हासिल कर पाएगी और बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर रहेगी। वहीं चेन्नई बाकी सात मैच जीतने पर 18 अंक हासिल कर सकती है और प्लेऑफ में जगह बना सकती है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 7 5 2 10 0.432
गुजरात टाइटंस 6 5 1 10 0.395
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 5 2 10 0.251
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 0.124
सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 8 -0.077
दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 6 0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 0.160
पंजाब किंग्स 7 3 4 6 -0.562
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -0.534
मुंबई इंडियंस 7 0 7 0 -0.892

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल ने 265 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दिल्ली के पृथ्वी शॉ भी ऑरेंज कैप की रेस में आ चुके हैं। 
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 7 491 81.83 161.51 116
लोकेश राहुल 7 265 44.17 141.71 103*
पृथ्वी शॉ 7 254 36.29 164.93 61
फाफ डुप्लेसिस 7 250 35.71 132.27 96
शिवम दुबे 7 239 39.83 161.48 95*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव दूसरे नंबर और ड्वेन ब्रावो तीसरे नंबर पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 7 18 11.33 7.28
कुलदीप यादव 7 13 17.38 8.47
ड्वेन ब्रावो 7 12 18.08 8.45
टी नटराजन 6 12 17.33 8.66
खलील अहमद 6 11 17.27 7.91
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें