14 मैचों में 10 जीत हासिल करने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। गुजरात के पास 20 अंक हैं और इस टीम का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान ने अंक तालिका में दूसरा स्थान पक्का कर लिया है। राजस्थान के पास 18 अंक हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास भी 18 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में पीछे होने की वजह से यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और एलिमिनेटर मैच खेलेगी।
आरसीबी की टीम 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली और मुंबई के मैच के नतीजे पर निर्भर करता है। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली के हारने पर यह टीम चौथे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर खेलेगी। दिल्ली की टीम 13 मैच में सात जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली के पास 14 अंक हैं। आखिरी मैच जीतकर दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 14 मैच में 12 अंक के साथ कोलकाता छठे स्थान पर है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहो चुकी है। सातवें स्थान पर काबिज पंजाब और आठवें स्थान पर मौजूद हैदराबाद के पास 13 मैच में 12 अंक हैं। ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में नहीं हैं। चेन्नई और मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई के पास 14 मैच में आठ अंक और मुंबई के पास 13 मैच में छह अंक हैं।
| टीम |
मैच खेले |
जीत |
हार |
अंक |
रन रेट |
| गुजरात टाइटंस |
14 |
10 |
4 |
20 |
+0.316 |
| राजस्थान रॉयल्स |
14 |
9 |
5 |
18 |
+0.298 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स |
14 |
9 |
5 |
18 |
+0.251 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
14 |
8 |
6 |
16 |
-0.253 |
| दिल्ली कैपिटल्स |
13 |
7 |
6 |
14 |
+0.255 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
14 |
6 |
8 |
12 |
+0.146 |
| पंजाब किंग्स |
13 |
6 |
7 |
12 |
-0.043 |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
13 |
6 |
7 |
12 |
-0.230 |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
14 |
4 |
10 |
8 |
-0.203 |
| मुंबई इंडियंस |
13 |
3 |
10 |
6 |
-0.577 |
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 मैच में 629 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे और क्विंटन डिकॉक तीसरे नंबर पर हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
स्ट्राइक रेट |
सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर |
13 |
627 |
48.38 |
146.96 |
116 |
| लोकेश राहुल |
14 |
537 |
48.82. |
135.26 |
103* |
| क्विंटन डिकॉक |
14 |
502 |
38.62 |
149.40 |
140* |
| फाफ डुप्लेसिस |
14 |
446 |
34.08 |
130.67 |
96 |
| डेविड वॉर्नर |
11 |
427 |
53.38 |
151.95 |
92* |
सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेन्द्र चहल ने फिर वनिंदु हसरंगा को पछाड़ दिया है। चहल ने 14 मैचों में 26 विकेट निकाले हैं। वहीं, हसरंगा के पास 14 मैचों में 24 विकेट हैं।
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
औसत |
इकोनॉमी |
| युजवेन्द्र चहल |
14 |
26 |
16.53 |
7.67 |
| वनिंदु हसरंगा |
14 |
24 |
15.08 |
7.38 |
| कगिसो रबाडा |
12 |
22 |
16.72 |
8.36 |
| उमरान मलिक |
13 |
21 |
20.00 |
8.93 |
| कुलदीप यादव |
13 |
20 |
19.30 |
8.45 |