फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: गुजरात की जीत से बैंगलोर को फायदा, ऑरेंज कैप की रेस में आए गिल, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 09 Apr 2022 10:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गुजरात की टीम लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं पंजाब की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। शुभमन गिल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में सभी मैच जीतने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। हालांकि, कोलकाता की टीम अभी भी पहले पायदान पर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं। चेन्नई और मुंबई की टीम तो लगातार तीन मैच हार चुकी हैं। वहीं गुजरात इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मुकाबला नहीं हारी है। दो मैचों में बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है। गुजरात और पंजाब के मैच के बाद पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) और ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है...
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

गुजरात की लगातार तीसरी जीत के बावजूद कोलकाता की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। कोलकाता ने अपने तीनों मैच बड़े अंतर से जीते थे, वहीं बैंगलोर के खिलाफ उसे करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात ने अपने तीनों मैच करीबी अंतर से जीते हैं और कोई मैच न हारने के बावजूद यह टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। लखनऊ की टीम अब तीसरे ंपर जा चुकी है, जबकि राजस्थान चौथे नंबर पर मौजूद है। खास बात यह है कि इस सीजन की दोनों नई टीमें दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं, जबकि टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें आठवें और नौवें स्थान पर हैं। 

आखिरी तीन स्थानों पर चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जो क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर मौजूद हैं। इन तीनों टीमों का अभी तक खाता नहीं खुला है और इन्हें पहली जीत की दरकार है।
 
टीम मैच जीते हारे अंक  रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 3 1 6 1.103
गुजरात टाइटंस 3 3 0 6 0.349
लखनऊ सुपरजाएंट्स 4 3 1 6 0.256
राजस्थान रॉयल्स 3 2 1 4 1.218
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 2 1 4 0.159
पंजाब किंग्स 4 2 2 4 0.152
दिल्ली कैपिटल्स 3 1 2 2 -0.116
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -1.251
मुंबई इंडियंस  3 0 3 0 -1.362
सनराइजर्स हैदराबाद 2 0 2 0 -1.825

गुजरात की जीत से बैंगलोर को फायदा
पंजाब के खिलाफ गुजरात की जीत से बैंगलोर को फायदा  हुआ है। यह टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम हार के बाद छठें स्थान पर चली गई है। गुजरात के खिलाफ छह विकेट से मिली हार की वजह से पंजाब का रन रेट कम हुआ है। इसी का फायदा बैंगलोर को मिला है और यह टीम टॉप पांच टीमों में जगह बना चुकी है। 

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 3 205 102.50 143.36 100
शुभमन गिल 3 180 60.0 166.67 96
लियम लिविंगस्टोन 4 162 40.50 190.58 64
क्विटन डिकॉक 4 149 37.25 135.45 80
इशान किशन 3 149 74.50 133.04 81*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
उमेश यादव 4 9 9.33 6.00
युजवेन्द्र चहल 3 7 9.00 5.25
राहुल चाहर 4 7 14.42 6.31
आवेश खान 4 7 18.14 8.65
कुलदीप यादव 3 6 13.50 6.94
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें