फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs SRH: पंजाब ने जीता आखिरी लीग मुकाबला, सनराइजर्स को पांच विकेट से हराया, लिविंगस्टोन ने खेली मैच जिताऊ पारी

Sun, 22 May 2022 11:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पंजाब ने हैदराबाद के 158 रन के लक्ष्य को 29 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पंजाब ने हैदराबाद के 158 रन के लक्ष्य को 29 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने एक बार फिर से  मैच जिताऊ पारी खेली और 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की यह 14 मैचों में सातवीं जीत थी और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। 

विज्ञापन

 

सनराइजर्स हैदराबाद के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जॉनी बेयरस्टो एक तेज पारी खेलकर तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्हें फजलहक फारुकी ने 23 के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहरुख खान ने कुछ तेज तर्रार शॉट खेले, लेकिन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान मयंक अग्रवाल भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

फारुकी ने बेयरस्टो को आउट किया (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

शिखर धवन ने इसके बाद लियम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन, वह भी 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा भी तेजी से सात गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने। दूसरे छोर पर लियम लिविंगस्टोन ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 15वें ओवर में 23 रन बनाकर मैच को पंजाब की झोली में डाल दिया। वह आखिरी तक नाबाद रहे।


लियम लिविंगस्टोन ने खेली तूफानी पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)


इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन उसकी शुरुआत निराशाजनक रही। प्रियम गर्ग तीसरे ही ओवर में चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल त्रिपाठी ने इसके बाद अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। राहुल 18 गेंद में 20 रन बनाकर हरप्रीत की गेंद पर आउट हुए। अभिषेक शर्मा भी 32 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन ने भी निराश किया और महज पांच रन बनाकर चलते बने। एडेन मार्करम भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन



अभिषेक शर्मा ने बनाए 43 रन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

हैदराबाद की टीम 96 के स्कोर पर पांच विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन, वाशिंगटन सुंदर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 29 गेंदों में 58 रनों की अहम साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। सुंदर 19 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए तो शेफर्ड 15 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। 


शेफर्ड ने बनाए नाबाद 26 रन (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें