इंडियन प्रीमियर लीग आज दुनियाभर की सबसे चर्चित और मशहूर क्रिकेट लीग में से एक है। भारत की इस टी-20 लीग के दुनियाभर में फैंस है और लगातार इसके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इसकी लोकप्रियता में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग आज दुनियाभर की सबसे चर्चित और मशहूर क्रिकेट लीग में से एक है। भारत की इस टी-20 लीग के दुनियाभर में फैंस है और लगातार इसके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इसकी लोकप्रियता में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बार लीग का 15वां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बीच लीग की सबसे पुरानी और पहली विजेता फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा निवेश मिला है।
विज्ञापन
आईपीएल में पहली बार एनबीए (नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन) और एनएफएल (नेशनल फुटबॉल एसोसिएशन) ने निवेश किया है। एनबीए की फ़ीनिक्स संस गार्ड के क्रिस पॉल और एनएफएल के लैरी फिट्ज़जेरल्ड और केल्विन बीचम की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स में अपना निवेश किया है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि तीनों अमेरिकी स्टार्स ने 2008 की चैंपियन टीम में छोटा सा निवेश किया है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने इसपर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
राजस्थान के मुख्य मालिक मनोज बडाले ने कहा, "हम क्रिस, लैरी और केल्विन के निवेशकों के रूप में हमारे साथ जुड़ने पर बेहद खुश हैं।"
दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और एनबीए स्टार पॉल ने कहा, "मैं आईपीएल में विकास की गुंजाइश देखने वाले पहले अमेरिकी एथलीटों में से एक बनने के लिए उत्साहित हूं।"
विज्ञापन
आईपीएल में इससे पहले बॉलीवुड स्टार्स और मशहूर उद्योगपति निवेश कर चुके हैं और कई टीमों के मालिक भी हैं। हाल ही में गुजरात टाइटंंस में विदेशी निवेशक ने निवेश किया और मोटी रकम के साथ टीम को खरीदा।