फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: लगातार पांच मैच हार चुके मुंबई के कोच जयवर्धने बोले- फॉर्म से बस एक बड़ी पारी दूर हैं हिटमैन रोहित

Thu, 14 Apr 2022 09:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडिंयस के कप्तान रोहित अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं और इस सत्र में उन्होंने अब तक 21.60 के औसत से महज 108 रन बनाये हैं।
विज्ञापन
मुंबई के कोच जयवर्धने और कप्तान रोहित - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने का कहना है कि कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर टीम चिंतित नहीं है, यह केवल समय की बात है। एक बार बड़ी पारी खेलने से सब ठीक हो जाएगा। बुधवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पुणे में खेले गए मुकाबले में 12 रन से हरा दिया। पांच बार की चैंपियन को इस सत्र में लगातार पांचवीं हार मिली जिससे टीम बाहर होने की कगार पर है।
विज्ञापन


मुंबई इंडिंयस के कप्तान रोहित अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं और इस सत्र में उन्होंने अब तक 21.60 के औसत से महज 108 रन बनाये हैं। जयवर्धने ने कहा- अगर आप उनके पारी शुरू करने के तरीके को देखो तो वह जिस तरह से गेंद हिट करते हैं, वो शानदार है। वह गेंद की अच्छी टाइमिंग कर रहे हैं, उन्हें कुछ बहुत अच्छी शुरुआत मिल रही हैं।

जयवर्धने ने कहा- हां, वह निराश भी हैं कि वह इन्हें बड़ी पारियों में नहीं बदल पा रहे हैं। हमने रोहित को 14-15 ओवर तक गहराई तक बल्लेबाजी करते और बड़े स्कोर बनाते देखा है। यह सिर्फ समय की बात है। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मैं उनकी फॉर्म के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं।
विज्ञापन


जयवर्धने ने कहा- हम छह बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे और हमने मैच को गहराई तक ले जाने की कोशिश की थी। और मैच खत्म करने के लिए सूर्या (सूर्यकुमार यादव) से बेहतर खिलाड़ी कोई नहीं है।’ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 43 रन बनाये लेकिन वह 19वें ओवर में आउट हो गए।

जयवर्धने ने कहा, ‘पावरप्ले में गेंदबाज गेंद को थोड़ा स्विंग करते हैं इसलिये मैं सूर्या का उस परिस्थिति में नहीं लाना चाहता था क्योंकि इससे वह अपना नैसर्गिक खेल नहीं खेल पाता। यह रणनीति का हिस्सा था।’ उन्होंने कहा कि योजना यही थी कि मध्यक्रम में युवाओं को अधिक आजादी से खेलने दिया जाए और सूर्यकुमार तथा कीरोन पोलार्ड फिनिशर की भूमिका निभाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें