फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, इस सीजन में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

Thu, 24 Mar 2022 05:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने गुरुवार को कप्तानी से इस्तीफा दिया और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने गुरुवार को कप्तानी से इस्तीफा दिया और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी। आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान 40 वर्षीय धोनी 14 साल तक चेन्नई के कप्तान रहे और इस दौरान कप्तानी में कई कीर्तिमान भी बनाए। उनकी अगुआई में चेन्नई ने चार बार खिताब पर कब्जा जमाया। कप्तानी छोड़ने के बाद अब धोनी बतौर खिलाड़ी एक और उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। 

विज्ञापन


गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स उद्घाटन मैच में पिछले बार की दूसरी फाइनलिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 26 मार्च को आमने-सामने होंगी और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। इस दौरान धोनी पहली बार बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे तो वहीं दोनों टीमें नए कप्तान के साथ एक-दूसरे को चुनौती पेश करेंगी। 

चेन्नई की टीम की नजर अपने पांचवें खिताब पर रहेगी तो वहीं टीम के पू्र्व कप्तान एमएस धोनी व्यक्तिगत रिकॉर्ड की लिस्ट में एक और इजाफा करना चाहेंगे। धोनी ने टी-20 में अभी तक 198 कैच लिए हैं। वह अगर दो और कैच ले लेते हैं तो टी-20 में 200 कैच लेने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने ही इतने कैच लिए हैं।
विज्ञापन


धोनी ने हालांकि 198 कैच (193) में अधिकतर विकेटकीपर के तौर पर लिए हैं। इसमें उनके 193 कैच किसी भी विकेटकीपर द्वारा लिए गए सर्वाधिक कैच हैं, ऐसे में धोनी के पास 200 कैच लेने वाला पहला विकेटकीपर बनने का मौका रहेगा। धोनी के 193 कैच में 57 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें