फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2022 Purse: हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 68 करोड़ रुपये, कोलकाता के पास सबसे कम 28.50 करोड़

Sat, 12 Feb 2022 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरानी आठ टीमों में से मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन-तीन खिलाड़ी रिटेन किए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से अगले दो दिनों तक दुनियाभर के 600 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी होगी। आज यानि शनिवार और रविवार को आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होना है। इस बार आईपीएल 10 टीमों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद के आने से ये ऑक्शन और भी मजेदार हो गया है। पिछली बार मेगा ऑक्शन 2018 में हुआ था। हालांकि, तब आठ टीमें थीं और कम खिलाड़ी बिके थे। अब दो नई टीमों के आने से ज्यादा खिलाड़ियों को इस दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में खेलने का मौका मिलेगा।

किस टीम के पास कितने रुपये
टीम पर्स में बची रकम
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर 50 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 28.50 करोड़
पंजाब किंग्स 54.50 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स 48 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 41.25 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 49 करोड़
मुंबई इंडियंस  48 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स 52.25 करोड़
गुजरात टाइटंस 45.75 करोड़
विज्ञापन

आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

हालांकि, इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होगी फ्रेंचाइजियों के पर्स में बची रकम। सभी 10 टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने हिसाब से रिटेंशन के लिए पर्स से पैसे खर्च किए। इस बार सभी टीमों को पर्स में 90 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछली बार यह रकम 85 करोड़ रुपये थी। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए, वहीं कुछ टीमों ने अपने फैंस का ध्यान रखा।

फ्रेंचाइजी के पास कुल 90 करोड़ रुपये थे
हर फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को रिटेन करने पर इसी 90 करोड़ में से तय रकम काटी गई है। किसी फ्रेंचाइजी के चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर उनके पर्स से कुल 42 करोड़ रुपये कटे। वहीं, तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़, दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 24 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स से 14 करोड़ रुपये तक काटे गए हैं। 

पिछले दो सीजन (2020, 2021) में कोरोना की वजह से रकम में इजाफा नहीं किया गया था और यह 85 करोड़ रुपये था। वहीं, 2019 में फ्रेंचाइजियों को खर्च करने के लिए 80 करोड़ रुपये और 2018 में 66 करोड़ रुपए दिए गए थे। 2019, 2020 और 2021 में मिनी ऑक्शन हुआ। इसमें कम खिलाड़ियों पर बोली लगती है और कम ही खिलाड़ी बिकते हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी रिटेन ही करती है।

चार टीमों ने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया
पुरानी आठ टीमों में से मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन-तीन खिलाड़ी रिटेन किए हैं। पंजाब किंग्स ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

अहमदाबाद और लखनऊ को ऑक्शन पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को उठाना था और उन्होंने ऐसा ही किया। हर एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में रिटेन किए गए खिलाड़ियों को जोड़कर मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। 25 में से एक टीम में ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

पंजाब के पास सबसे ज्यादा स्लॉट खाली
पंजाब ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिटेन किया और 18 करोड़ रुपये खर्चे। इसका मतलब है कि मेगा ऑक्शन के लिए उनके पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं। ऑक्शन में पंजाब की टीम 72 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। इस फ्रेंचाइजी के पास सबसे ज्यादा 23 स्लॉट खाली हैं और ऑक्शन में कम से कम 16 खिलाड़ियों को खरीदना ही होगा। पंजाब सबसे ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है। बाकी टीमों के लिए पंजाब फ्रेंचाइजी काफी मुश्किलें खड़ी करने वाली है।

वहीं, हैदराबाद, राजस्थान, बेंगलुरु, लखनऊ ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। ऐसे में इन फ्रेंचाइजियों के पास 22 स्लॉट खाली हैं और कम से कम 15 खिलाड़ियों को खरीदना ही होगा। इन सभी ने एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है। ऐसे में इन टीमों के पास विदेशी खिलाड़ी के सात स्लॉट खाली हैं। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली के पास 21 स्लॉट खाली हैं और इन्हें कम से कम 14 खिलाड़ियों को खरीदना होगा।

कोलकाता को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने एक-एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया। ऐसे में इनके पास विदेशी खिलाड़ियों के सात स्लॉट खाली हैं। कोलकाता ने दो सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के रूप में दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में केकेआर की फ्रेंचाइजी ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा छह और विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

आईपीएल 2022 ऑक्शन लाइव - फोटो : अमर उजाला
किस टीम के पास पर्स में कितनी रकम बची
पंजाब ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 22 करोड़ रुपये खर्चे। ऑक्शन के लिए उनके पर्स में 68 करोड़ रुपये हैं। राजस्थान ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 28 करोड़ रुपये खर्चे। उनके पर्स में 62 करोड़ रुपये बाकी है। बैंगलोर ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 33 रुपये खर्च किए। ऑक्शन में उनके पास 57 करोड़ रुपये होंगे। 

चेन्नई, कोलकाता और मुंबई ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 42 करोड़ रुपये खर्च किए। इन तीन टीमों के पास ऑक्शन में 48 करोड़ रुपये होंगे और इन्हें सोच समझकर खर्च करना होगा। दिल्ली ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने में सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। उन्होंने 42.5 करोड़ रुपये खर्च किए और सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये के साथ यह फ्रेंचाइजी ऑक्शन में उतरेगी।
विज्ञापन

दो नई टीमों ने इतने रुपये खर्च किए
अहमदाबाद ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 38 करोड़ रुपये खर्च किए और ऑक्शन में अब उनके पर्स में 45.75 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, लखनऊ ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 30.2 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके पर्स में अब 58 करोड़ रुपये बचे हैं। यानी अहमदाबाद 52 करोड़ रुपये और लखनऊ 58 करोड़ रुपये के साथ मेगा ऑक्शन में उतरेगी। 

25 अक्तूबर को हुआ था दोनों नई टीमों का एलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी वेंचर्स ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें