फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matthew Wade Angry: मैथ्यू वेड ने ड्रेसिंग रूम में की तोड़फोड़, हेलमेट और बैट को पटका, देखें वीडियो

Thu, 19 May 2022 10:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर वेड को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। इस फैसले से वो काफी निराश थे। मैक्सवेल की लेंथ गेंद पर वेड स्वीप मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी। गेंदबाज और फील्डर की अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।
विज्ञापन
आउट होने के बाद गुस्से में मैथ्यू वेड - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन निराशाजनक रहा है। आठ मैचों की आठ पारियों में उन्होंने सिर्फ 114 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुरुवार (19 मई) को हुए मुकाबले में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। वेड छठे ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 13 गेंद पर 16 रन बनाए।
विज्ञापन


ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर वेड को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। इस फैसले से वो काफी निराश थे। मैक्सवेल की लेंथ गेंद पर वेड स्वीप मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे पैड पर जाकर लगी। गेंदबाज और फील्डर की अपील पर अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। वेड ने फैसले के खिलाफ अपील की और रिव्यू लिया। रिव्यू देखने के बाद थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया।

फैसला आने के बाद वेड ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल से पहले बात की और फिर पवेलियन जाते समय विराट कोहली से भी बात करते हुए वेड को देखा गया। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। वेड ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद अपने गुस्से को जाहिर किया और सबसे पहले हेलमेट को पटक दिया। उसके बाद बल्ले को नीचे मारा। वेड ड्रेसिंग रूम में मौजूद कई चीजों को नुकसान पहुंचाते भी नजर आए। उनकी इस करतूत का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन




वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। वेड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। गुजरात ने उनके लिए सबसे पहले बोली लगाई। फिर पंजाब किंग्स ने 2.20 करोड़ की बोली लगाई। गुजरात ने आगे बढ़कर 2.40 करोड़ तक बोली को पहुंचा दिया। पंजाब ने खुद को अलग कर लिया और वेड गुजरात की टीम में शामिल हो गए। उन्हें इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में ओपनिंग करने का मौका दिया गया था, लेकिन वहां वो फेल रहे। उसके बाद मध्यक्रम में उतारा गया, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला।

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। कप्तान हार्दिक 47 गेंद पर 62 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर ने 34 और ऋद्धिमान साहा ने 31 रन बनाए। राशिद खान ने छह गेंदों नाबाद 19 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया दो और शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें