फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2022: लखनऊ और अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के लिए खुशखबरी! 31 जनवरी तक चुन सकते हैं तीन खिलाड़ी

Sat, 08 Jan 2022 09:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल पर सट्टेबाजी से जुड़े होने के आरोप लगे थे। बोर्ड ने मामले की जांच करवाई। अब ऐसा लग रहा है कि मामला सुलझ गया है और अगले सप्ताह अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को टीम अधिग्रहण के लिए पत्र मिल सकता है।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले साल 25 अक्टूबर को दो नई आईपीएल टीम की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन अब तक सबकुछ ठीक नहीं हो पाया है। अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल पर सट्टेबाजी से जुड़े होने के आरोप लगे थे। बोर्ड ने मामले की जांच करवाई। अब ऐसा लग रहा है कि मामला सुलझ गया है और अगले सप्ताह अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को टीम अधिग्रहण के लिए आधिकारिक पत्र मिल सकता है। साथ ही अहमदाबाद और लखनऊ फ्रैंचाइजी को तीन खिलाड़ियों को चुनने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक, दोनों नई टीमों को नीलामी से पहले तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका दिया जाएगा। वे सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी को इसमें शामिल कर सकते हैं। बीसीसीआई ने तीन नए खिलाड़ियों को चुनने के लिए 25 दिसंबर की समय सीमा तय की थी। इनसाइडस्पोर्ट के मुताबिक, अब आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 31 जनवरी को समय सीमा के रूप में मंजूरी दे दी है।

बीसीसीआई की स्वतंत्र समिति द्वारा सीवीसी कैपिटल को मंजूरी दिए जाने की बात मीडिया में की जा रही है। सीवीसी कैपिटल ने अक्टूबर में अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के लिए बोली लगाने का अधिकार हासिल कर लिया था, लेकिन सट्टेबाजी कंपनियों के साथ कथित संबंधों के लिए बीसीसीआई द्वारा जांच की गई थी। अगले सप्ताह सीवीसी कैपिटल एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, “अनुबंध में कुछ अतिरिक्त नियम जोड़े जा रहे हैं। दोनों पक्षों की कानूनी टीमों ने नए अनुबंध पर सहमति जताई है। हमें अगले सप्ताह हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं।”

आईपीएल 2022 में अब तक क्या हुआ?
  • लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई आईपीएल टीमों का एलान हुआ।
  • इसके बाद सीवीसी कैपिटल पर लगे सट्टेबाजी से जुड़े होने के आरोप लगे।
  • बीसीसीआई ने कथित आरोपों के बाद जांच समिति बनाई। अब तक रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ है।
  • इस विवाद के कारण अब तक आईपीएल नीलामी की तारीखों का एलान नहीं हुआ।
  • दूसरी ओर, लखनऊ की टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। उसने कोचिंग स्टाफ का एलान भी कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें