फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RCB Records: आरसीबी के खिलाफ इस सीजन लगे सबसे ज्यादा छक्के, क्रुणाल और हसरंगा के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड

Thu, 26 May 2022 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बैंगलोर के गेंदबाजों ने इस सीजन 137 छक्के खाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम था। उन्होंने 2018 में 135 छक्के खाए थे। तीसरे नंबर पर 131 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (2018) और चौथे नंबर पर 128 छक्के के साथ राजस्थान रॉयल्स (2020) है।
विज्ञापन
1 of 4
ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में कोलकाता में खेले गए पहले और एकमात्र एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 14 रन से हरा दिया। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। हालांकि, आरसीबी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। आरसीबी के नाम इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लुटाने का रिकॉर्ड बना है। इस सीजन अब तक कुल 1037 छक्के लगे हैं। इसके 13.21 फीसद छक्के आरसीबी टीम के खिलाफ लगे हैं। 

बैंगलोर के गेंदबाजों ने इस सीजन 137 छक्के खाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम था। उन्होंने 2018 में 135 छक्के खाए थे। तीसरे नंबर पर 131 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (2018) और चौथे नंबर पर 128 छक्के के साथ राजस्थान रॉयल्स (2020) है। हालांकि, आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर में डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और लखनऊ को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। 

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम
छक्के खाए टीम साल
137 RCB 2022
135 KKR 2018
131 CSK 2018
128 RR 2020
विज्ञापन

2 of 4
वनिंदु हसरंगा और मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL/BCCI
किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने के मामले में आरसीबी के दो गेंदबाजों टॉप चार में आ गए हैं।  आईपीएल 2022 से पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ है, जब एक ही टीम के दो गेंदबाजों ने एक सीजन में 28 या इससे ज्यादा छक्के खाए हों। इस सीजन में मोहम्मद सिराज और वनिंदु हसरंगा ने 28-28 छक्के खाए हैं। क्वालिफायर-2 में इनकी गेंदों पर एक भी छक्का लगा तो यह ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर लेंगे। ब्रावो ने 2018 में चेन्नई से खेलते हुए 29 छक्के खाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
क्रुणाल पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
इसके अलावा लखनऊ के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के नाम भी एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस सीजन पावरप्ले में उनका दूसरा सबसे खराब इकोनॉमी रेट रहा है। क्रुणाल ने आईपीएल 2022 में 10.37 के इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। वे इस सीजन पावरप्ले में 10 की इकोनॉमी से रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले गुजरात टाइटंस के अल्जारी जोसेफ ने 10.55 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। वहीं, बैंगलोर के सिराज तीसरे नंबर पर हैं। उनका पावरप्ले में इकोनॉमी रेट 9.80 का रहा है।

आईपीएल 2022 में पावरप्ले में 8+ की इकोनॉमी से रन लुटाने वाले गेंदबाज
इकोनॉमी रेट गेंदबाज टीम
10.55 अल्जारी जोसेफ गुजरात टाइटंस
10.37 क्रुणाल पांड्या क्रुणाल पांड्या
9.80 मोहम्मद सिराज मोहम्मद सिराज
9.61 यश दयाल यश दयाल
9.36 टी नटराजन टी नटराजन
विज्ञापन

4 of 4
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, इस सीजन लखनऊ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस साल पारी के पहले ओवर में आठ बार गेंदबाजी की है। इन आठ ओवर्स में मोहसिन ने दो मेडन फेंके हैं। इसके साथ ही दो विकेट भी चटकाए हैं। इनमें बाबा इंद्रजीत, वेंकटेश अय्यर और फाफ डुप्लेसिस का विकेट शामिल है। पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए मोहसिन का इकोनॉमी रेट 3.75 का रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें