फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK Playing XI: चेन्नई में होगी मोईन अली की वापसी, लखनऊ में हो सकता है बदलाव, जानें संभावित प्लेइंग-11

Thu, 31 Mar 2022 05:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लखनऊ और चेन्नई की नजर टूर्नामेंट में पहली जीत पर है। रवींद्र जडेजा की टीम को पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था। वहीं, केएल राहुल की टीम को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 15वें सीजन का सातवां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। लखनऊ और चेन्नई की नजर टूर्नामेंट में पहली जीत पर है। रवींद्र जडेजा की टीम को पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था। वहीं, केएल राहुल की टीम को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार मिली थी। अब देखना है कि दोनों टीमें अपने दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करती हैं या नहीं।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो 14 करोड़ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। पिछले मुकाबले में नहीं खेलने वाले मोईन अली की वापसी तय है। उन्हें मिशेल सैंटनर की जगह मौका दिया जा सकता है। अगर जडेजा प्लेइंग इलेवन से सैंटनर को बाहर नहीं करना चाहेंगे तो पहले मैच में खराब बल्लेबाजी करने वाले डेवोन कॉनवे पर गाज गिर सकती है। उन्हें बाहर होना पड़ सकता है।

मोईन को अगर बाएं हाथ के स्पिनर सैंटनर की जगह टीम में शामिल किया जाता है तो टीम के पास एक बाएं और एक दाएं हाथ का स्पिनर हो जाएगा। मोईन दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वहीं, जडेजा बाएं हाथ से स्पिन करते हैं। चेन्नई की टीम हमेशा से ज्यादा बदलाव करने वाली फ्रेंचाइजी नहीं रही है। एक बदलाव के अलावा बाकी टीम वही रहने की संभावना है।
विज्ञापन


लखनऊ की बात करें तो पहले मैच में टीम के लिए काफी कुछ अच्छा नहीं रहा था। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फेल रहे थे और तेज गेंदबाजों ने निराश किया था। लखनऊ के दो मुख्य विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर अभी भी बाहर हैं। स्टोइनिस अभी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीमित ओवरों की सीरीज में खेल रहे हैं। वहीं, होल्डर ने अभी तक बायो-बबल में प्रवेश नहीं किया है।

स्टोइनिस और होल्डर के अलावा मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किए गए एंड्रयू टाय की उपलब्धता के बारे में सबकुछ साफ नहीं है। अगर टाय खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं तो टीम उन्हें प्लेइंग-11 में जरूर शामिल करेगी। पिछले मैच में तीन विदेशी खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक, दुष्मंथा चमीरा और इविन लुईस खेले थे। टाय की वापसी पर मोहसिन खान को बाहर बैठना पड़ सकता है।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने और तुषार देशपांडे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान/एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दुष्मंथा चमीरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें