फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: इन भारतीय गेंदबाजों के फैन बने लसिथ मलिंगा, राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के पीछे का कारण भी बताया

Tue, 22 Mar 2022 05:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मलिंगा लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे हैं। उन्होंने राजस्थान की टीम से जुड़ने के बाद कहा है कि टीम के पास कई बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। कुछ खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है तो कुछ गेंदबाज युवा हैं।
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा और कुमार संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच बनाया है। मलिंगा लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे हैं। उन्होंने राजस्थान की टीम से जुड़ने के बाद कहा है कि टीम के पास कई बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। कुछ खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है तो कुछ गेंदबाज युवा हैं।
विज्ञापन


मलिंगा ने श्रीलंका के लिए कुल 340 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 546 विकेट अपने नाम किए थे। 30 टेस्ट में उनके नाम 101  विकेट हैं। वहीं, 226 वनडे में 338 और 84 टी20 में 107 विकेट मलिंगा ने झटके हैं। आईपीएल में भी उनकी गेंदबाजी का जलवा लंबे समय तक देखने को मिला है। मलिंगा ने 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट अपने नाम किए।

मलिंगा ने आईपीएल के 15वें सीजन से पहले कहा, ‘‘मेरे ख्याल से हमारी टीम के पास एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रामण है। टीम में ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर नाइल जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ी हैं। इन दोनों के साथ मैंने पहले भी काम किया है। बोल्ड और कूल्टर नाइल के अलावा  प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी के रूप में दो बेहतरीन भारतीय गेंदबाज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित किया है। अनुनय सिंह, कुलदीप सेन और कुलदीप यादव जैसे नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं।’’
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा ने टीम से जुड़ने के अपने अनुभवों पर कहा,   ‘‘मेरे लिए कोचिंग करना और युवा खिलाड़ियों को सिखाना नई बात है। हालांकि, मैंने मुंबई में यह भूमिका पहले निभाई थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।’’

मलिंगा ने यह भी बताया कि उन्हें पिछले साल कुमार संगकारा ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन बायो-बबल के कारण वे परिवार से दूर नहीं रहना चाहते थे। राजस्थान की टीम आईपीएल में अपना पहला मैच 29 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें