आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सफर समाप्त हो चुका है। एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 14 रन से हराकर लखनऊ को आईपीएल से बाहर कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने फैन्स का दिल जीत लिया। वह आखिर तक लखनऊ को जीत दिलाने के लिए जूझते रहे, लेकिन जीत नहीं दिला सके। राहुल ने 58 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली।
2020 के बाद बैंगलोर के खिलाफ केएल राहुल की पारियां
रन
गेंद
132*
69
61*
49
91*
57
39
35
30
24
79*
58
विज्ञापन
2 of 7
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल भले ही टीम को न जिता सके हों, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। राहुल का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पिछले छह मैचों में (2020 से) 432 रन बनाए हैं। इसमें से कुछ रन उन्होंने पंजाब किंग्स का कप्तान रहते हुए बनाए थे। बैंगलोर के खिलाफ पिछले छह मैचों में राहुल का हाईएस्ट स्कोर 132 रन नाबाद का रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
केएल राहुल
- फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ राहुल ने आईपीएल में 600 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 51.33 की औसत और 135.38 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है। राहुल की सर्वश्रेष्ठ पारी 103 नाबाद रन की रही। राहुल का यह लगातार तीसरा सीजन है, जब उन्होंने 600 प्लस रन स्कोर किए हैं। वहीं, यह लगातार पांचवां सीजन है जब राहुल ने एक सीजन में 550 प्लस रन स्कोर किया है।
4 of 7
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस सीजन दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। वह पहले ही ओवर में आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस को दोनों बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पवेलियन भेजा है। पिछली बार डुप्लेसिस गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्रदीप सांगवान की गेंद पर विकेटकीपर साहा को कैच थमा बैठे थे।
विज्ञापन
5 of 7
आवेश खान और विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आवेश खान ने तीन पारियों में दूसरी बार 10 बॉल के अंदर विराट कोहली को पवेलियन भेजा। कोहली 25 रन बना सके। वहीं, लखनऊ के क्रुणाल पांड्या ने पांचवीं बार टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया।
विज्ञापन
6 of 7
रवि बिश्नोई
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के खिलाफ मैच में लखनऊ के स्पिनर्स ने पावरप्ले में दो ओवर गेंदबाजी की और 12 की इकोनॉमी से 24 रन दिए। वहीं, मिडिल ओवर में एलएसजी के स्पिनर्स ने पांच ओवर गेंदबाजी की और 6.50 की इकोनॉमी रेट से 33 रन दिए और दो विकेट भी झटके। डेथ ओवर में लखनऊ के स्पिनर ने एक ओवर गेंदबाजी की और 27 रन लुटाए।
बैंगलोर ने आखिरी पांच ओवर में 84 रन बनाए। यह इस सीजन डेथ ओवर्स में दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर है। पहले नंबर पर लखनऊ की टीम है, जिसने कोलकाता के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 16 से 20 ओवर में 88 रन बनाए थे।