फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगे रूट, टेस्ट क्रिकेट को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 17 Jan 2022 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट करियर पर नहीं हो।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने आईपीएल की मेगा नीलामी में शामिल होने की बजाय खराब फॉर्म से जूझ रही अपनी टेस्ट टीम के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में सारी ऊर्जा झोंकने का फैसला किया है । रूट ने 2018 की नीलामी में नहीं बिकने के बाद से आईपीएल का कोई सत्र नहीं खेला है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि वह मेगा नीलामी में शामिल होने की सोच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आईपीएल तभी खेलेंगे जब इसका असर उनके टेस्ट करियर पर नहीं हो। एशेज सीरीज के पांचवें मैच में हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘इस टीम में काफी सुधार की जरूरत है। इसके लिए मेरी सारी ऊर्जा चाहिए। 

रूट ने कहा- मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सर्वोपरि है और उसके लिए मैं सब कुछ छोड़ सकता हूं । उन्होंने इसकी पुष्टि की कि आईपीएल नीलामी में शामिल होने का प्रस्ताव उन्होंने ठुकरा दिया है। आईपीएल में इस सत्र से दस टीमें होंगी और मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें