फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Test Captain: बीसीसीआई के पूर्व सचिव जगदाले बोले- केएल राहुल को सौंपनी चाहिए टेस्ट की कमान

Mon, 17 Jan 2022 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राहुल ने कहा कि 29 साल के सलामी बल्लेबाज राहुल लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। कोहली ने शनिवार शाम भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी छोड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव संजय जगदाले का कहना है कि भारत के अगले टेस्ट कप्तान के तौर पर केएल राहुल को विराट कोहली की जगह दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 29 साल के सलामी बल्लेबाज राहुल लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। कोहली ने शनिवार शाम भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी छोड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन


जगदाले ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान ऐसा होना चाहिए जो लंबे समय तक यह जिम्मेदारी संभाल सके। इस पैमाने के मुताबिक मैं देश के अगले टेस्ट कप्तान के रूप में केएल राहुल का नाम सुझाना चाहूंगा। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा कि राहुल ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत के साथ ही विदेशी धरती पर भी रन बनाए हैं। 

बीसीसीआई के पूर्व सचिव ने कहा कि उन्हें कोहली का अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला खल गया क्योंकि वह खेल के इस प्रारूप में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। उन्होंने कहा, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कोहली के योगदान को कतई नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें