हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर
- फोटो : अमर उजाला
मैच में टर्निंग पॉइंट
गिल और वेड की साझेदारी: गुजरात को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही पहला झटका लग गया। ऋद्धिमान साहा खाता खोले बगैर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। ऐसा लगा कि राजस्थान के गेंदबाज इस मैच में कहर बरपाने के लिए उतरे हैं, लेकिन शुभमन गिल और मैथ्यू वेड दूसरे ही मूड में थे। दोनों ने राजस्थान के गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया। दोनों ने तेजी से 72 रनों की साझेदारी कर दी। 7.4 ओवर में जब गिल आउट हुए तब तक स्कोर 72 रन तक पहुंच चुका था। गिल ने 21 गेंदों पर 35 और वेड ने 30 गेंदों पर 35 रन बनाए।
मिलर और हार्दिक ने किया फिनिश: गुजरात की टीम में अगर कोई सबसे मजबूत जोड़ी है तो वह हार्दिक और मिलर की है। दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय से खेलने का अनुभव है। इसी अनुभव का दोनों ने फायदा उठाया। पहले तो आराम-आराम से रन जुटाते गए। जब एक बार टिक गए तो तेजी से भी रन बनाए। हार्दिक ने पहले और बाद में मिलर ने हाथ खोला। दोनों ने नाबाद 106 रन की साझेदारी की। मिलर ने तो आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए और मैच अपने नाम कर लिया।
हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजी में जोस बटलर, संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने बेहतर प्रदर्शन किया। बटलर ने 89, सैमसन ने 47 और पडिक्कल ने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने विपक्षी बल्लेबाजों को बांधे रखा और चार ओवर में सिर्फ 32 रन दिए।
नकारात्मक पक्ष: इस मैच में टीम के लिए सकारात्मक से ज्यादा नकारात्मक पक्ष रहे हैं। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और शिमरॉन हेटमायर फेल रहे। रियान पराग और अश्विन को तो मौके ही कम मिले। जायसवाल आठ गेंद पर तीन और हेटमायर सात गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए। गेंदबाजी में चहल को छोड़कर सबकी धुनाई हुई। बोल्ट और ओबेड मैकॉय को एक-एक सफलता जरूर मिली, लेकिन उन्होंने रन भी लुटाए। बोल्ट ने चार ओवर में 38 और मैकॉय ने चार ओवर में 40 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यह मैच भूलने वाला रहा। वो आखिरी ओवर में 16 रन नहीं बचा सके। लगातार तीन छक्के खा गए। 3.3 ओवर में 40 रन दिए। अश्विन ने चार ओवर में 40 रन लुटाए।
डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI