फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs GT IPL 2022: राजस्थान और गुजरात के मैच में एक ही गेंद पर गिरे दो विकेट, पांच रन भी बने, समझें पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 03:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी की आखिरी गेंद पर पांच रन बनाए। वहीं, दो बल्लेबाज इस गेंद पर आउट भी हुए। पांच में से तीन रन बल्लेबाजों ने भागकर बनाए, जबकि दो रन अतिरिक्त के रूप में मिले। 
 
विज्ञापन
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का पहला क्वालिफायर मैच जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, राजस्थान को फाइनल खेलने के लिए दूसरे क्वालीफायर मैच में एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम को हराना होगा। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का स्कोर बनाया था, लेकिन टीम के गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। राजस्थान की पारी 183 के स्कोर पर ही खत्म हो चुकी थी, लेकिन गुजरात के यश दयाल ने आखिरी ओवर में आठ गेंदें की और 15 रन दिए। इस दौरान दो विकेट भी गिरे। आखिरी गेंद में तो पांच रन बने और दो बल्लेबाज रन आउट हुए। राजस्थान के जोस बटलर और रियान पराग आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। वहीं, एक रन वाइड, एक रन नो बॉल और तीन रन बल्लेबाजों ने भागकर बनाए।
विज्ञापन


किसी भी मैच में ऐसा बहुत कम होता है, जब किसी गेंद पर रन भी बन जाए और विकेट भी गिरे। अक्सर बल्लेबाज के रन आउट होने की स्थिति में ऐसा होता है, जब बल्लेबाज दूसरा रन भागते हुए रन आउट हो जाता है और टीम को एक रन मिलते हैं साथ ही विपक्षी टीम को विकेट भी मिल जाता है। हालांकि, एक ही गेंद पर पांच रन बन जाएं, ऐसा बहुत कम होता है और इस मैच में तो एक ही गेंद पर पांच रन बनने के साथ दो विकेट भी गिर गए। 
विज्ञापन

एक गेंद पर बने पांच रन और दो विकेट गिरे
राजस्थान की पारी का आखिरी ओवर यश दयाल कर रहे थे। उन्होंने शुरुआती पांच गेंदों में 10 रन दिए थे। आखिरी गेंद में जोस बटलर स्ट्राइक पर थे। बटलर ने लॉग ऑन की दिशा में शाट खेला और दूसरे रन के लिए भाग गए। अल्जारी जोशेफ ने गेंद पकड़ी और तुरंत विकेटकीपर साहा की तरफ फेंक दी। साहा ने बटलर को रन आउट कर दिया, लेकिन यह नो गेंद निकली। राजस्थान को दो रन मिले, जबकि गुजरात को एक विकेट मिला। अगली गेंद में रविचंद्रन अश्विन स्ट्राइक पर थे। दयाल ने गेंद वाइड डाल दी। इस गेंद पर बाई का रन लेने के लिए रियान पराग भाग गए, जबकि अश्विन अपनी क्रीज पर ही खड़े रहे। इस वजह से राजस्थान को बाई का रन नहीं मिला और पराग रन आउट हो गए। अब तक तीन बन चुके थे और दो विकेट गिर चुके थे। 

दयाल ने तीसरे प्रयास में सही गेंद की और अश्विन ने मिडविकेट में शॉट खेलकर दो रन पूरे कर लिए। इस तरह से राजस्थान की पारी की आखिरी गेंद पर कुल पांच रन बने और दो विकेट भी गिए गए। दयाल के आखिरी ओवर में राजस्थान ने कुल 15 रन बनाए और गुजरात के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में गुजरात ने तीन विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें